Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta March 28: आज के मैच का टॉस कौन जीता- RCB vs SRH
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: आज IPL 2026 में मुकाबला के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है। आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। जैकब डफी और अभिनंदन सिंह पहला मैच खेलेंगे। हैदराबाद के लिए सलिल अरोड़ा खेल रहे हैं।
दोनों ही टीमों ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कुछ नए चेहरों को जगह दी है, हालिया फॉर्म को देखते हुए ऐसा किया गया है। ईशान किशन आईपीएल में पहली बार कप्तान के तौर पर मैदान पर उतरे हैं, उनके लिए भी काम आसान नहीं होगा।

यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाए रहा है। इस मैदान पर अक्सर रन ज्यादा बनते हैं, लेकिन रात में ओस का असर भी देखने को मिलता है। इसी वजह से टीमें कई बार टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना पसंद करती हैं, ताकि बाद में बल्लेबाजी करते समय स्थिति उनके पक्ष में रहे।
आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने कहा कि मुझे लगता है कि टीम में बहुत सारे अच्छे खिलाड़ी हैं और हमारे पास हर पोजीशन के लिए बेहतरीन बैकअप मौजूद हैं। यहां का सपोर्ट सिस्टम और मेडिकल टीम भी काफी अच्छी है। तो हाँ, हर कोई पूरी तरह फिट है और इस मैच का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है।
ईशान किशन ने कहा कि हम भी टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लेते, लेकिन यह विकेट बिल्कुल ताजा (फ्रेश) लग रही है। आख़िरकार इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप पहले बल्लेबाजी कर रहे हैं या पहले गेंदबाजी, आपको बस अपनी अंतरात्मा पर भरोसा करना होता है। हमारा प्लान भी यही रहेगा। हम चीजों को बस सरल रखने की कोशिश कर रहे हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन)
अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान/विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशन मलिंगा।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन)
विराट कोहली, फिल सॉल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, सुयश शर्मा।












Click it and Unblock the Notifications