Ananya Birla 2.25 करोड़ की घड़ी पहनकर पहुंचीं स्टेडियम? मैच से पहले ही छा गईं बिड़ला खानदान की लाडली
Ananya Birla Watch Price: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2026 (IPL 2026) का आगाज होते ही क्रिकेट के मैदान पर एक नया चेहरा हर तरफ छाया हुआ है। आदित्य बिड़ला ग्रुप द्वारा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की कमान संभालने के बाद अरबपति कारोबारी कुमार मंगलम बिड़ला की बेटी अनन्या बिड़ला टीम की नई सेंसेशन बनकर सामने आई हैं। अपने भाई आर्यमन बिड़ला के साथ टीम के लीडरशिप रोल में अनन्या बिड़ला भी नजर आ रही हैं।
2.25 करोड़ की घड़ी ने खींचा फैंस का ध्यान (Ananya Birla Watch Price)
आरसीबी के शुरुआती मुकाबलों के दौरान अनन्या बिड़ला के हाथ में दिखी एक घड़ी ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने Audemars Piguet (AP) Royal Oak Iced Out घड़ी पहनी थी। जिसकी कीमत करीब 2.25 करोड़ बताई जा रही है। हीरे से जड़ी यह घड़ी दुनिया की सबसे महंगी और चुनिंदा घड़ियों में से एक है। इसके अलावा एक अन्य मैच के दौरान उन्हें 55 लाख की रोलेक्स डे-डेट (Rolex Day-Date) पहने भी स्पॉट किया गया।

हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं अनन्या
अनन्या बिड़ला हमेशा से अपने बोल्ड और यूनिक फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। पिछले साल मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में उनका पर्ल एनसेंबल लुक काफी वायरल हुआ था। इसमें कॉर्सेट टॉप और लॉन्ग स्कर्ट के साथ जैकेट का कॉम्बिनेशन नेटिज़न्स को खूब पसंद आया। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के दौरान भी अनन्या की नक्काशीदार साड़ी और उसे कैरी करने के सहज अंदाज ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
दादी ने दी थी शादी की झंझट से दूर रहने की सलाह
ग्लैमर और बिजनेस के बीच अनन्या की पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर सवाल उठते हैं। हाल ही में एक मजेदार वाकया सामने आया जब अनन्या ने अपनी शादी को लेकर अपनी दादी की सलाह शेयर की। उन्होंने मजाकिया अंदाज में बताया कि उनकी दादी का कहना है कि अभी इस झंझट (शादी) में मत पड़ो। यह बयान सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है, जिसे लोग उनके स्वतंत्र और करियर-ओरिएंटेड व्यक्तित्व से जोड़कर देख रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications