Aaj Ke Match Ki Playing 11 Mei Kon 28 March: आज के मैच की प्लेइंग 11 में कौन- RCB vs SRH

Aaj Ke Match Ki Playing 11 Mei Kon 28 March: आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) अपने घर एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ अभियान की शुरुआत करने जा रही है। यह मुकाबला साल 2016 के आईपीएल फाइनल की यादें ताजा करेगा, लेकिन तब से अब तक बहुत कुछ बदल चुका है। आरसीबी अब चैंपियन के तौर पर मैदान में उतरेगी। वहीं हैदराबाद एक नई लीडरशिप के साथ चुनौती पेश करेगी। इस मुकाबले में आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर उतरेगी आरसीबी (Aaj Ke Match Ki Playing 11 Mei Kon 28 March)

आरसीबी ने जहां रजत पाटीदार की कप्तानी में पिछले साल खिताब जीतकर अपनी काबिलियत साबित की है। वहीं हैदराबाद के लिए यह सीजन एक नई शुरुआत है। नियमित कप्तान पैट कमिंस की चोट के कारण टीम की कमान युवा ईशान किशन के हाथों में होगी। यह देखना दिलचस्प होगा कि ईशान दबाव वाले इस ओपनिंग मैच में अपनी टीम को कैसे संभाते हैं।

Aaj Ke Match 1

किस टीम को मिलेगी जीत

चिन्नास्वामी स्टेडियम अपनी छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड के लिए पॉपुलर है। कागज पर आरसीबी की टीम काफी संतुलित नजर आ रही है, लेकिन हैदराबाद का बल्लेबाजी क्रम किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को ध्वस्त करने का दम रखता है। क्रिकेट दिग्गजों का मानना है कि आज जीत उस टीम की होगी। जिसके पास पावर-हिटिंग की अधिक क्षमता होगी।

किस टीम का पलड़ा भारी

दोनों टीमों की बात करें तो आरसीबी के पास गेंदबाजी और बल्लेबाजी का बेहतर संतुलन है। खासकर भुवनेश्वर कुमार और जैकब डफी के आने से उनका पेस अटैक मजबूत हुआ है। वहीं, हैदराबाद की पूरी रणनीति बैटिंग हैवी नजर आ रही है। चिन्नास्वामी जैसी सपाट पिच पर अगर हैदराबाद के टॉप-3 बल्लेबाज चल गए तो आरसीबी के लिए लक्ष्य का पीछा करना मुश्किल हो सकता है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिल सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जैकब डफी।

सनराइजर्स हैदराबाद: हेनरिक क्लासेन, ईशान किशन (कप्तान), अनमोलप्रीत वर्मा, ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, लियाम लिविंगस्टोन, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ब्रायडन कार्स, शिवम मावी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+