Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

विराट कोहली का ODI करियर हो सकता है खत्म, BCCI के एक फैसले से हिला क्रिकेट जगत

Virat Kohli: विराट कोहली हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में भारतीय टीम के लिए खेलकर वापस लौटे हैं। टीम इंडिया को एकदिवसीय सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है। कोहली लगातार दो मैचों में जीरो पर आउट हो गए थे। इस तरह की स्थिति से बचने के लिए बीसीसीआई ने एक नया फैसला लिया है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा चल रही है।

यह ऐसा निर्णय है, जिसे नहीं मानने पर विराट कोहली का करियर समाप्त हो सकता है। कोहली लंदन में हैं और उनको भारत लौटना पड़ेगा। वहां रहकर टीम इंडिया के लिए खेल पाना मुश्किल है क्योंकि बोर्ड ने कहा है कि टीम इंडिया में खेलने के लिए उनको विजय हजारे ट्रॉफी में खेलना पड़ेगा। रोहित शर्मा इसके लिए तैयार हो गए हैं लेकिन कोहली पर बात अटकी है।

virat kohli

BCCI ने दिया सख्त संदेश

इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार बोर्ड के सूत्रों ने कहा कि बोर्ड और टीम मैनेजमेंट ने दोनों खिलाड़ियों को साफ संदेश दिया है कि अगर वे भारत के लिए खेलना चाहते हैं, तो उन्हें घरेलू क्रिकेट खेलना होगा। चूंकि दोनों खिलाड़ी दो फॉर्मैट से संन्यास ले चुके हैं, इसलिए मैच फिटनेस बनाए रखने के लिए घरेलू क्रिकेट खेलना उनके लिए जरूरी है।

पिछले महीने ही सलेक्शन कमेटी के हेड अजित अगरकर ने प्लेयर्स को डोमेस्टिक क्रिकेट में रखने की अहमियत पर प्रतिक्रिया दी थी। दो साल पहले ही साफ़ कर दिया गया था कि टीम इंडिया में खेलने के लिए घरेलू क्रिकेट भी खेलना होगा। उसी वजह से कोहली कई सालों बाद रणजी ट्रॉफी में खेलने के लिए मैदान पर उतरे थे।

बीसीसीआई के अनुसार प्लेयर्स को मैच फिट होने के लिए घरेलू क्रिकेट खेलना होगा, ऑस्ट्रेलिया में यह देखा गया था कि कोहली बुरी तरह फ्लॉप रहे थे और टीम को नुकसान हुआ था।

फिटनेस टेस्ट में मिली Virat Kohli को छूट

कोहली लंदन में रहते हैं और घरेलू क्रिकेट खेलने के लिए उनको भारत में आना पड़ेगा, ऐसा नहीं करने पर टीम से स्थान जा सकता है। कोहली को पहले फिटनेस टेस्ट के दौरान भी छूट दी गई थी। उनका टेस्ट लंदन में ही लिया गया था लेकिन इस बार मामला ज्यादा मुश्किल है क्योंकि उनके लिए घरेलू क्रिकेट लंदन में तो आयोजित नहीं किया जा सकता।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+