पीएम मोदी का दीप्ति शर्मा से सवाल, क्यों बनवाया भगवान हनुमान का टैटू? भावुक जवाब ने जीता लोगों का दिल
Deepti Sharma and PM Modi: वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारतीय महिला टीम बुधवार को पीएम आवास पर दिल्ली में थीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी प्लेयर्स का मुंह मीठा कराया और बैठकर बातचीत भी की। दोनों तरफ से सवाल-जवाब भी देखने को मिले। इस बीच दीप्ति शर्मा को प्रधानमंत्री ने उनके टैटू से जुड़ी बात पूछ ली। उस पर जवाब भी मजेदार आया।
पीएम ने दीप्ति से पूछ लिया कि आपने अपने हाथ पर भगवान अनुमान का टैटू क्यों बनवाया है। इससे आपको क्या मदद मिलती है। दीप्ति शर्मा ने इसके पीछे जुड़ा हुआ राज बताया है, इसके बाद वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

पीएम मोदी के सवाल पर दीप्ति का जवाब
पीएम ने मुस्कुराते हुए कहा कि आपके पास भगवान हनुमान का टैटू है, बताइए ये आपको कैसे मदद करता है? इस पर दीप्ति शर्मा ने बड़ी सहजता से जवाब दिया। दीप्ति शर्मा ने कहा कि मुझे हनुमान जी पर खुद से भी ज़्यादा भरोसा है। जब मैं मैदान पर होती हूँ, तो उनका आशीर्वाद मुझे हमेशा हिम्मत और आत्मविश्वास देता है। यही विश्वास मेरे खेल को बेहतर बनाता है।
दीप्ति ने किया भगवान राम का जिक्र
दीप्ति का यह जवाब सुनकर प्रधानमंत्री मोदी मुस्कुराए और उनकी दृढ़ आस्था की सराहना की। यह बातचीत सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है, जहां फैंस दीप्ति की सादगी और विश्वास की जमकर तारीफ कर रहे हैं। दीप्ति शर्मा ने भगवान श्रीराम का जिक्र भी किया और कहा कि मेरे इन्स्टाग्राम बायो पर मैंने उनका नाम लिखा हुआ है।
Cricketer Deepti Sharma proudly flaunts Hanuman tattoo and “Jai Shri Ram 🚩" in her insta bio. She also shares how PM Modi's speech had a great impact on her.
This is going to rattle leftists to the core 😂 pic.twitter.com/4MH0s6wgif
— BALA (@erbmjha) November 6, 2025
महिला वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में दीप्ति शर्मा ने अपने हरफनमौला प्रदर्शन से इतिहास रच दिया। इस खिताबी मुकाबले में उन्होंने 58 रनों की शानदार पारी खेली और गेंदबाजी में भी कमाल दिखाते हुए 39 रन देकर 5 विकेट झटके। उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर पहली बार वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया। दीप्ति शर्मा को प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट भी चुना गया।
-
कोबा तीर्थ में भावुक हुए पीएम मोदी, तक्षशिला की तबाही से लेकर ज्ञान भारत मिशन तक, संबोधन की खास बातें -
Modi Rob Jetten talk: PM मोदी और नीदरलैंड के बीच 'फोन कॉल', किन मुद्दों पर हुई चर्चा? -
PM Modi Vav-Tharad Visit: गुजरात के वाव-थराद को ₹20,000 करोड़ की कौन-कौन सी मिली सौगात? कितना फायदा? -
Love Story: धर्म की दीवार तोड़ कनिका शर्मा ने मुस्लिम साकिब सैफी से रचाई शादी, मंगलसूत्र पहनकर पढ़ा निकाह? -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Mounika कौन थी? शादीशुदा प्रेमी Navy Staffer Chintada ने क्यों किए टुकड़े-टुकड़े? सिर जलाया तो बॉडी कहां छिपाई -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन?












Click it and Unblock the Notifications