Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

IPL ऑक्शन से पहले टीमों की नींद उड़ी! 16 कैप्ड भारतीय खिलाड़ियों की एंट्री, 2 करोड़ बेस प्राइस वालों में टक्कर

IPL 2026: आईपीएल की नीलामी से पहले एक बड़ी ख़बर सामने आई है। इस बार कुल 16 ऐसे भारतीय खिलाड़ी नीलामी के लिए उपलब्ध हैं, जो देश के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके हैं। इन खिलाड़ियों को उनकी पुरानी फ्रेंचाइजी ने रिलीज़ कर दिया है, जिसके चलते अब ये सभी टीमें करोड़ों रुपये लुटाकर इन्हें अपनी स्क्वॉड में शामिल करने की होड़ करेंगी। 16 दिसंबर को होने वाली नीलामी में कुल 350 नामों पर बोली लगेगी।

इस लिस्ट में दो ऐसे नाम हैं जिनकी बेस प्राइस ही 2 करोड़ रुपये रखी गई है, जबकि कुछ युवा स्टार्स भी हैं जिन पर कई टीमों की नज़र है। इस लिस्ट में अनुभवी तेज़ गेंदबाज़ से लेकर युवा बल्लेबाज़ तक शामिल हैं। यहाँ देखिए उन 16 कैप्ड भारतीय खिलाड़ियों की पूरी सूची, जिन पर अगली नीलामी में फ्रेंचाइजियों का पैसा बरसेगा।

ipl

यह लिस्ट खासकर उन टीमों के लिए बेहद ज़रूरी है, जिन्हें भारतीय खिलाड़ियों की कमी महसूस हो रही है। उदाहरण के लिए चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर जैसी टीमों को टॉप-ऑर्डर भारतीय बल्लेबाज़ और अनुभवी तेज़ गेंदबाज़ की ज़रूरत है।

विशेषज्ञों का मानना है कि इन 16 खिलाड़ियों में से 5 से 7 खिलाड़ियों पर ही मोटी रकम खर्च होगी, क्योंकि टीमें अपने कोर खिलाड़ियों को मज़बूत करने की कोशिश करेंगी। यह नीलामी तय करेगी कि 2026 में किन टीमों का पलड़ा भारी रहेगा।

IPL 2026: आईपीएल नीलामी में कैप्ड 16 भारतीय

वेंकटेश अय्यर - 2 करोड़ - ऑल-राउंडर
रवि बिश्नोई - 2 करोड़ - स्पिनर

उमेश यादव - 1.5 करोड़ - तेज़ गेंदबाज़
आकाश दीप - 1 करोड़ - तेज़ गेंदबाज़

राहुल चाहर - 1 करोड़ - स्पिनर
सरफराज खान - 75 लाख - बल्लेबाज़

पृथ्वी शॉ - 75 लाख - बल्लेबाज़
दीपक हूडा - 75 लाख - ऑल-राउंडर

के.एस. भरत - 75 लाख - विकेटकीपर
शिवम मावी - 75 लाख - तेज़ गेंदबाज़

मयंक अग्रवाल - 75 लाख - बल्लेबाज़
राहुल त्रिपाठी - 75 लाख - बल्लेबाज़

नवदीप सैनी - 75 लाख - तेज़ गेंदबाज़
चेतन सकारिया - 75 लाख - तेज़ गेंदबाज़

कुलदीप सेन - 75 लाख - तेज़ गेंदबाज़
संदीप वॉरियर - 75 लाख - तेज़ गेंदबाज़

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+