Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

IND vs AUS: अभिषेक शर्मा तोड़ देंगे कोहली का बड़ा रिकॉर्ड! बन जाएंगे धांसू कीर्तिमान वाले पहले भारतीय खिलाड़ी

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टी20 मुकाबला 6 नवंबर को क्वींसलैंड के कैरारा ओवल में खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा के पास एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का सुनहरा मौका होगा। इसके अलावा दोनों टीमों के पास सीरीज में लीड लेने का मौका भी होगा।

अगर अभिषेक शर्मा इस मैच में 39 या उससे ज्यादा रन बना लेते हैं, तो वह विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 1000 रन पूरे करने वाले भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे।

IND vs AUS

अभिषेक शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका

अभिषेक शर्मा अब तक 27 मैचों की 26 पारियों में 961 रन बना चुके हैं। उनकी बल्लेबाज़ी में निरंतरता और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन देखने को मिलता है। अगर वह चौथे टी20 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 39 रन और बना लेते हैं, तो मैचों के हिसाब से सबसे तेज 1000 रन पूरे करने वाले भारतीय बन जाएंगे।

खतरे में विराट कोहली का रिकॉर्ड

विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल में 1000 रन 29 मैचों में पूरे किए थे। अभिषेक शर्मा का यह 28वां मैच होगा, यानी वह कोहली से एक मैच पहले यह आंकड़ा छू सकते हैं। हालांकि पारियों के हिसाब से देखा जाए, तो दोनों बल्लेबाज 27वीं पारी में ही 1000 रन तक पहुंचेंगे और संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रहेंगे। अगर अभिषेक 39 रन बनाने में असफल रहते हैं, तो कोहली ही आगे रहेंगे।

अभिषेक शर्मा के टी20 आंकड़े

अभिषेक शर्मा अब तक 27 टी20 इंटरनेशनल मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, जिसमें उन्होंने 26 पारियों में 961 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 135 रन रहा है, जबकि उनका बल्लेबाज़ी औसत 36.96 और स्ट्राइक रेट 192.20 है, जो किसी भी आधुनिक टी20 बल्लेबाज़ के लिए लाजवाब माने जाते हैं। अभिषेक ने अब तक 2 शतक और 6 अर्धशतक जमाए हैं, साथ ही उनके बल्ले से 92 चौके और 64 छक्के निकल चुके हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+