Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Faruque Ahmed: फैंस के लिए बुरी खबर! पूर्व दिग्गज कप्तान को पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में भर्ती

Faruque Ahmed hospitalized: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के उपाध्यक्ष और पूर्व राष्ट्रीय कप्तान फारूक अहमद को लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है। फारूक अहमद को रविवार यानी 9 नवंबर को दिल का दौरा पड़ने के बाद ढाका के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच प्रक्रिया के बाद खिलाड़ी से प्रशासक बने फारूक अहमद को फिलहाल कोरोनरी केयर यूनिट में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।

फारूक अहमद को आया दिल का दौरा (Faruque Ahmed hospitalized)

रिपोर्टों के अनुसार फारूक अहमद ने रविवार दोपहर के आसपास सीने में तेज दर्द का अनुभव किया। जिसके तुरंत बाद उन्हें पास के एक अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उनकी एंजियोग्राम जांच की। जिसमें उनकी एक धमनी में ब्लॉकेज का पता चला। रक्त प्रवाह को बहाल करने के लिए उसी शाम डॉक्टरों ने सफलतापूर्वक स्टेंट डाला।

Bangladesh 1

अस्पताल ने हेल्थ को लेकर दी ये जानकारी

अस्पताल के सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि उनकी हालत अब स्थिर है, हालांकि एहतियात के तौर पर उन्हें अगले कुछ दिनों तक निगरानी में रखा जाएगा। BCB के एक अधिकारी ने भी दैनिक समाचार पत्र से बात करते हुए बताया कि वह कल रात से अस्वस्थ महसूस कर रहे थे। आज दोपहर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। एंजियोग्राम के बाद उनके दिल में ब्लॉकेज पाया गया और डॉक्टरों ने शाम को एक रिंग डाली। अब वह CCU में हैं।

क्रिकेट को ऊंचाइयों पर ले जाने में रहा है अहम रोल

बांग्लादेश क्रिकेट में फारूक अहमद का योगदान मैदान के अंदर और बाहर दोनों जगह बेहद महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने 1984 से 1999 के बीच देश का प्रतिनिधित्व किया और अपने खेलने के करियर के दौरान टीम की कप्तानी भी की। वह बांग्लादेश क्रिकेट की उस शुरुआती पीढ़ी का हिस्सा थे जिसने देश को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहचान दिलाने में मदद की। अपने एकदिवसीय करियर में उन्होंने 105 रन बनाए थे, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 57 रन था।

खेल से संन्यास लेने के बाद भी फारूक अहमद ने देश में क्रिकेट के विकास में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने दो बार राष्ट्रीय चयनकर्ता के रूप में कार्य किया, जहां उन्होंने उभरती हुई प्रतिभाओं को निखारने में बड़ी भूमिका निभाई। अगस्त 2024 में नजमुल हसन के इस्तीफे के बाद उन्होंने संक्षिप्त रूप से BCB के अंतरिम अध्यक्ष का पद भी संभाला। बाद में अक्टूबर 2024 के BCB चुनावों में फारूक क्लब श्रेणी से चुने गए और मौजूदा अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल के प्रशासन में बोर्ड के उपाध्यक्ष बने।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+