गौतम गंभीर से लेकर शिखर धवन तक, दिल्ली ब्लास्ट पर क्रिकेटरों ने दी जबरदस्त प्रतिक्रियाएं
Delhi Blast: दिल्ली में लाल किला के पास हुए ब्लास्ट ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। सोमवार शाम को हुई इस दर्दनाक घटना में कई लोगों की जान चली गई। हादसे के बाद देशभर से शोक की लहर दौड़ गई है। इस बीच क्रिकेट जगत ने भी इस घटना पर गहरा दुख जताया है। भारतीय क्रिकेट के कई बड़े नामों ने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने सबसे पहले सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उनके अलावा टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मिन्हास ने भी शोक व्यक्त किया।

भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने लिखा कि दिल्ली में हुए ब्लास्ट में जिन लोगों ने अपनी जान गंवाई, उनके निधन से बेहद दुखी हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि शोक संतप्त परिवारों को इस दुख को सहने की शक्ति मिले और घायलों को जल्द से जल्द स्वस्थ करें।
गब्बर के नाम से मशहूर पूर्व भारतीय ओपनर शिखर धवन ने लिखा कि लाल किले के पास दिल्ली में हुए कार ब्लास्ट में लोगों की दुखद मौत से बेहद व्यथित हूं। पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएँ हैं। सभी लोग सुरक्षित रहें और सतर्क रहें।
बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मिन्हास ने लिखा कि लाल किले के पास मेट्रो स्टेशन नंबर 1 के करीब हुए धमाके की खबर बेहद चिंताजनक है। इस घटना से प्रभावित सभी लोगों के लिए मेरी संवेदनाएँ और प्रार्थनाएँ। इशांत शर्मा ने कहा कि दिल्ली के सभी लोगों के लिए शांति और शक्ति की प्रार्थना करता हूँ। हमारा शहर अटूट हौसले वाला है, हम सब मिलकर पहले से भी ज्यादा मजबूत होकर उभरेंगे।
-
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Mounika कौन थी? शादीशुदा प्रेमी Navy Staffer Chintada ने क्यों किए टुकड़े-टुकड़े? सिर जलाया तो बॉडी कहां छिपाई -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो












Click it and Unblock the Notifications