Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 21 Jan: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs न्यूजीलैंड

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 21 Jan: भारतीय टी-20 टीम आज यानी बुधवार से न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी वर्ल्ड कप ड्रेस रिहर्सल शुरू करने जा रही है। नागपुर के वीसीए स्टेडियम (जामथा) में होने वाला पहला मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए काफी अहम माना जा रहा है। यह सीरीज टीम इंडिया की तैयारियों को परखने का भी बेहतरीन मौक होगा। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

पिच से किसे मिलेगा फायदा (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 21 Jan)

नागपुर के वीसीए स्टेडियम की पिच अपनी लाल मिट्टी के लिए जानी जाती है। यहां शुरुआती ओवरों में अतिरिक्त उछाल और गति देखने को मिलेगी। लाल मिट्टी की प्रकृति के कारण पावरप्ले के दौरान तेज गेंदबाजों को पिच से मदद मिलने की उम्मीद है। हालांकि, टी20 फॉर्मेट में बल्लेबाज अक्सर इस शुरुआती चुनौती को आक्रामक अंदाज में खेलते हैं, जिससे शुरुआती 6 ओवर काफी रोमांचक हो सकते हैं। इस मैदान पर औसत स्कोर 160 से 175 रन के बीच रहता है, जिसे एक चुनौतीपूर्ण स्कोर माना जाता है।

Aaj Ke Match 1

सूर्यकुमार यादव को होगी फॉर्म की तलाश

सूर्यकुमार यादव जब से 2024 में टी20 कप्तान बने हैं, टीम का जीत का प्रतिशत 72% से अधिक रहा है। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ऑटोपायलट मोड में रही है। हालांकि, कप्तान के तौर पर सफल सूर्या के लिए व्यक्तिगत बल्लेबाजी फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है। घरेलू मैदान पर फैंस की उम्मीदों और विश्व कप के दबाव के बीच सूर्यकुमार चाहेंगे कि उनकी बल्लेबाजी उनकी कप्तानी को मजबूती दे।

वर्ल्ड कप से पहले न्यूजीलैंड से मिलेगी कड़ी चुनौती

न्यूजीलैंड की टीम इस समय आत्मविश्वास के चरम पर है। पिछले एक साल में कीवियों ने भारत में टेस्ट सीरीज का सूपड़ा साफ करने से लेकर पहली बार द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीतने तक कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। ऐसे में भारतीय टीम को इस सीरीज को हल्के में लेने की भूल भारी पड़ सकती है। क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि नागपुर का मौसम खेल के अनुकूल रहेगा।

दिन का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, जो शाम तक गिरकर 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। आसमान साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे खिलाड़ियों को ओस के साथ सामंजस्य बिठाना पड़ सकता है। टीम संयोजन की बात करें तो कुलदीप यादव को प्लेइंग-XI से बाहर रहना पड़ सकता है, जबकि इशान किशन नंबर-3 पर अपनी दावेदारी पेश करेंगे। यह सीरीज भारतीय बेंच स्ट्रेंथ की असल परीक्षा होगी, जहां हर खिलाड़ी को अपनी भूमिका स्पष्ट रूप से पता है।

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

न्यूजीलैंड: टिम रॉबिन्सन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), क्रिश्चियन क्लार्क, काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, जैकब डफी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+