Aaj Ka Match Kon Jeeta 4 Feb: आज का मैच कौन जीता- भारत vs साउथ अफ्रीका
Aaj Ka Match Kon Jeeta: टी20 वर्ल्ड कप के वॉर्म अप गेम में भारत ने धमाकेदार खेल का प्रदर्शन करते हुए साउथ अफ्रीका को 30 रनों के अंतर से पराजित कर दिया। पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने 6 विकेट पर 240 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाबी पारी में खेलते हुए दक्षिण अफ़्रीकी टीम 7 विकेट पर 210 रन बना पाई।
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर बल्लेबाज़ी का फैसला किया और भारतीय बल्लेबाजों ने इसे सही साबित कर दिया। शुरुआत से ही टीम इंडिया ने आक्रामक अंदाज़ अपनाया और अफ्रीकी गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा।

ईशान किशन ने सिर्फ 20 गेंदों में 53 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 7 छक्के और 2 चौके शामिल रहे। उनका स्ट्राइक रेट 265 का रहा। अभिषेक शर्मा ने 24 रन बनाए, जबकि तिलक वर्मा ने 19 गेंदों में 45 रनों की तेज पारी खेलकर मिडिल ऑर्डर को मजबूती दी। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी 16 गेंदों पर 30 रन जोड़े।
आखिरी ओवरों में हार्दिक पांड्या ने महज 10 गेंदों में 30 रन ठोक दिए और स्ट्राइक रेट 300 का रहा। अक्षर पटेल 35 रन बनाकर नाबाद रहे और टीम को 240 के बड़े स्कोर तक पहुंचाया। भारत की रन रेट पूरे 12 की रही, जो दर्शाता है कि बल्लेबाज़ों ने पूरी तरह से मैच पर पकड़ बनाए रखी।
इस वॉर्म-अप मैच में भारत की बल्लेबाज़ी लय में दिखी, जो मुख्य टूर्नामेंट से पहले टीम के लिए बेहद सकारात्मक संकेत है। भारत की तरफ से ईशान किशन और अभिषेक शर्मा रिटायर्ड आउट हुए। संजू सैमसन को बैटिंग नहीं कराई गई।
भारत के 240 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 210 रन ही बना सकी और मुकाबला 30 रन से हार गई। अफ्रीकी बल्लेबाज़ों ने आक्रामक शुरुआत की, लेकिन जरूरी रन रेट को अंत तक बनाकर नहीं रख पाए। कप्तान एडन मार्करम ने 19 गेंदों में 38 रन की तेज पारी खेली, जबकि विकेटकीपर रायन रिकेल्टन ने 21 गेंदों पर 44 रन बनाए। हालांकि ओपनर जॉर्ज लिंडे खाता खोले बिना आउट हो गए, जिससे दबाव बढ़ गया।
मिडिल और लोअर ऑर्डर में ट्रिस्टन स्टब्स ने 21 गेंदों में नाबाद 45 रन और मार्को यानसेन ने 16 गेंदों में 31 रन बनाकर मैच को रोमांचक बनाने की कोशिश की। जेडन स्मिथ ने 35 रन जोड़े, जबकि डेविड मिलर 13 रन बनाकर आउट हुए। भारतीय गेंदबाज़ों ने अहम मौकों पर विकेट लेकर रन गति पर लगाम कसी और अंततः लक्ष्य का सफलतापूर्वक बचाव करते हुए भारत को जीत दिलाई।
-
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Mounika कौन थी? शादीशुदा प्रेमी Navy Staffer Chintada ने क्यों किए टुकड़े-टुकड़े? सिर जलाया तो बॉडी कहां छिपाई -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications