Punjab: हरलीन देओल और अमनजोत कौर का पंजाब वापसी पर गर्मजोशी से स्वागत, ढोल की थाप पर डला भांगड़ा
Punjab News: महिला क्रिकेट में भारत के लिए पहला विश्व कप जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय टीम की दो पंजाबी खिलाड़ियों, हरलीन देओल और अमनजोत कौर का आज वतन वापसी पर पंजाब सरकार द्वारा यहां शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गर्मजोशी से शानदार स्वागत किया गया।

मंत्रियों और विधायकों ने बढ़ाया बेटियों का मान
इस अवसर पर पंजाब सरकार की ओर से वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर विशेष रूप से खिलाड़ियों का स्वागत करने के लिए हवाई अड्डे पहुंचे। उनके साथ विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा, जिला योजना बोर्ड की चेयरपर्सन प्रभजोत कौर, जसवंत कौर और पार्षद सरबजीत सिंह समाणा भी मौजूद रहे। हवाई अड्डे पर जश्न का माहौल देखने को मिला, जहां पंजाब सरकार, जिला प्रशासन और खेल विभाग द्वारा ढोल की थाप और फूलों के हार पहनाकर विजेता बेटियों का सम्मान किया गया।
सरकार द्वारा विशेष सम्मान का ऐलान
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पहले ही वीडियो कॉल के जरिए टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, हरलीन देओल और अमनजोत कौर को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई दी थी। हरपाल सिंह चीमा और मीत हेयर ने कहा कि हमारी इन बेटियों ने न सिर्फ पंजाब, बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने घोषणा की कि कप्तान हरमनप्रीत कौर के पंजाब लौटने के बाद पंजाब सरकार द्वारा तीनों खिलाड़ियों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।
-
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Mounika कौन थी? शादीशुदा प्रेमी Navy Staffer Chintada ने क्यों किए टुकड़े-टुकड़े? सिर जलाया तो बॉडी कहां छिपाई -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट












Click it and Unblock the Notifications