खुदाई करते वक्त पलटी तीन लोगों की किस्मत, मिला सोने के सिक्कों से भरा लोटा, इतने करोड़ है कीमत
मुंबई: इंसान की किस्मत कब पलट जाए ये किसी को पता नहीं होता है। कभी इंसान रातों-रात महलों से सड़क पर जाता है, तो कभी आम इंसान करोड़पति बन जाता है। कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है, महाराष्ट्र के पुणे से सटे पिंपरी चिंचवाड इलाके में, जहां खुदाई के दौरान शख्स को बड़ी संख्या में अशर्फियां मिलीं, लेकिन इसके बाद भी वो करोड़पति नहीं बन पाया। साथ ही अब सलाखों के पीछे है।
Recommended Video

खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई
दरअसल पिंपरी-चिंचवड क्राइम ब्रांच यूनिट 2 की टीम को एक खूफिया सूचना मिली, जिसमें बताया गया कि पिंपरी चिंचवाड इलाके में एक शख्स को 216 सोने की अशर्फियां मिली हैं। जिसकी जानकारी उसने प्रशासन को नहीं दी और उसे बेचने की फिराक में है। इसके बाद एक टीम नेहरू नगर इलाके में रहने वाले सद्दाम सालार खान पठान के यहां पहुंची और उसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने लगी। शुरू में सद्दाम कुछ काबूलने को तैयार नहीं था, लेकिन कुछ देर बाद उसने पुलिस को सच्चाई बता दी।

खुदाई के वक्त मिला लोटा
सद्दाम ने बताया कि तीन महीने पहले उनका साला इरफान और सुसर मुबारक किसी काम से यहां आए हुए थे। उसी दौरान चिखली इलाके में खुदाई करते वक्त उन्हें एक लोटा मिला। लोटा देखते ही उन्हें इस बात का अंदाजा लग गया कि उसमें खजाने जैसी चीज है। जिस वजह से उन्होंने उसे अपने थैले में रख लिया और घर चले गए। जब उन्होंने उस थैले को खोला तो हैरान रह गए, क्योंकि उसमें सोने की 216 अशर्फियां थीं। जिसका कुल वजन 525 ग्राम था।

कीमत 1.3 करोड़ से ज्यादा
मामले में पुलिस कमिश्नर कृष्ण प्रकाश ने बताया कि जो अशर्फियां बरामद हुई हैं, वो करीब 300 साल पुरानी हैं। इसके अलावा उस पर उर्दू और अरबी भाषा में राजा मोहम्मद शाह जैसा कुछ लिखा है। जांच करने पर पता चला कि एक अशर्फी का वजन 10.8 ग्राम है। मौजूदा बाजार के भाव को देखें तो ये 70 हजार के करीब होंगी। वहीं कुल अशर्फियों की बात करें तो उनकी कीमत 1.3 करोड़ से ज्यादा की है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर सभी अशर्फियों को पुरातत्व विभाग को सौंप दिया है। अशर्फियों के अलावा आरोपियों के पास से लोटा भी बरामद हुआ।
(तस्वीरें- सांकेतिक)
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications