Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

PICS: पैसों की खातिर जिस्‍म बेचने वाली एक्‍ट्रेस श्वेता को हंसल बनायेंगे अपनी हिरोईन!

मुंबई। लाइट, कैमरा और एक्‍शन का ग्‍लैमर अगर एक बार सिर चढ़ जाए तो फिर इतनी आसानी से नहीं उतराता। कभी-कभी इस ग्‍लैमर को बनाए रखने के लिए एक्‍टर या एक्‍ट्रेस किसी भी हद को पार कर जाते हैं। इसका सबसे जीता जागता उदाहरण है अभिनेत्री श्वेता बासू प्रसाद। श्‍वेता को हैदराबाद पुलिस ने वेश्‍यावृत्ति के मामले में गिरफ्तार किया है। जी हां श्‍वेता प्रसाद वही कलाकार हैं जिन्‍हें बॉलीवुड फिल्‍म मकड़ी में काम करने के लिए सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजा गया था। उसके बाद श्‍वेता फिल्‍म इकबाल, वाह लाइफ हो तो ऐसी और डरना जरुरी है जैसी फिल्‍मों में अभिनय किया।

श्‍वेता ने पूछताछ में पुलिस को अपना दर्द बताया है वो निश्चित तौर पर हैरान करने वाला है। श्‍वेता ने पुलिस को बताया कि फिल्‍मों में काम ना मिलना और पैसे की कमी होना उसे वेश्‍यावृत्ति के दलदल में ले आया। श्‍वेता ने बताया कि मैंने अपने करियर में गलत फैसले लिए हैं और मेरे पास पैसे नहीं थे। मुझ पर अपने परिवार की जिम्मेदारी थी और कुछ अन्य जरूरी काम थे। सारे दरवाजे बंद थे और लोगों ने पैसे कमाने के लिए मुझे वेश्यावृत्ति में जाने के लिए उकसाया।

मैं लाचार थी। मेरे पास कोई और विकल्प नहीं था। मैं इसमें शामिल हो गई। यह सब झेलने वाली मैं इकलौती नहीं हूं। कई हीरोइन हैं जिन्होंने यह दौर देखा है। मगर अब एक खबर आ रही है जो राहत देने वाली है। खबर ये है कि डायरेक्टर हंसल मेहता श्‍वेता को फिल्‍मों में काम देने वाले हैं। हंसल मेहता ने खुद ट्वीट किया है कि वो अपनी अगली फिल्‍म में श्‍वेता को रोल देने वाले हैं। आईए तस्‍वीरों के माध्‍यम से देखते हैं श्‍वेता बासू के समर्थन में आने वाले लोगों को:

डायरेक्‍टर हंसल मेहता

डायरेक्‍टर हंसल मेहता श्‍वेता बासू को अपनी आगामी फिल्‍म में रोल देना चाहते हैं। श्‍वेता के समर्थन में ट्वीट करते हुए हंसल मेहता ने लिखा है कि लोगों को अब श्‍वेता की फोटो लगानी बंद कर देनी चाहिए। अगर फोटो लगानी है तो उन दलालों की लगाएं जो मजबूरी का फायदा उठाकर लड़कियों को वेश्‍यावृत्ति के दलदल में धकेलते हैं।

हंसल मेहता

हंसल मेहता ने ट्विटर पर लिखा है कि मैं श्वेता प्रसाद को अपनी अगली फिल्म में एक भूमिका का प्रस्ताव देना चाहता हूं। 'मकड़ी' फिल्म में उन्होंने बढ़िया पदर्शन किया था।

अदिती राव हैदरी

अदिती राव हैदरी

बॉलीवुड अभिनेत्री अदिती राव हैदरी ने भी ट्वीटर पर लिखा है कि एक लड़की जो जिस्‍मफरोशी के पिंजरे में फंसी है। लोग उन लोगों को न्‍यूज क्‍यों नहीं बना रहे जिन लोगों ने उसे इस जाल में फंसाया।

अदिती राव हैदरी ट्वीट

अदिती राव हैदरी का ट्वीट जिसमें उसने श्‍वेता का समर्थन किया है।

उपेन पटेल

उपेन पटेल

सुपर मॉडल और एक्‍टर उपेन पटेल ने ट्वीटर पर लिखा है कि श्‍वेता की खबर सुनकर दिल टूट गया। मैं उनसे उस वक्‍त मिला था जब वो बाल कलाकार थीं और इकबाल फिल्‍म में काम कर रही थी। उपने ने लिखा है कि वो एक नायाब एक्‍टर है और मूझे उम्‍मीद है कि वो इस दलदल से जल्‍द ही बाहर आएंगी।

उपेन पटेल का ट्वीट

उपेन पटेल में श्‍वेता को एक अच्‍छा एक्‍टर बताते हुए लिखा है कि वो जन्‍द ही इन सब चीजों से बाहर निकल जाएंगी।

मकड़ी में बतौर बाल कलाकार श्‍वेता बासू

मकड़ी में बतौर बाल कलाकार श्‍वेता बासू

श्वेता 2002 में खासी चर्चा में रही थीं जब फिल्म 'मकड़ी' के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार का नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिया गया था। इस फिल्म में उन्होंने चुन्नी और मुन्नी नाम की जुड़वा बहनों का किरदार निभाया था।

श्‍वेता 1 लाख में एक रात के लिए बेचती थी जिस्‍म

श्‍वेता 1 लाख में एक रात के लिए बेचती थी जिस्‍म

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने पूछताछ की और जो बात निकलकर सामने आई है वो चौकाने वाली है। अभिनेत्री श्‍वेता बासु एक रात के लिए एक ग्राहकों से एक लाख रुपये लेती थी। पुलिस के आला अधिकारियों ने बताया कि सहायक फिल्‍म निर्देशक बालू जो दलाल का काम करता था उसने पुलिस के नकली ग्राहक से एक लाख 25 हजार रुपये में सौदा तय किया। पुलिस ने बताया कि बालू उसमें से 25 हजार रुपये खुद रखता था और एक लाख रुपये श्‍वेता बासू लेती थी। पुलिस ने अभिनेत्री को सुधार गृह भेजकर बालू को हिरासत में ले लिया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+