नोटबंदी के पीछे बड़ा घोटाला, पीएम के अंदर घबराहट है- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर बोला हमला, नोटबंदी को बताया बड़ा भ्रष्टाचार, बोले संसद में पीएम को आना पड़ेगा।
नई दिल्ली। नोटबंदी के केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ पूरा विपक्ष एक साथ खड़ा हो गया है और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने इसकी कमान संभाल ली है। राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री रॉक कॉसर्ट में बोल सकते हैं लेकिन संसद में नहीं बोल सकते हैं।

पीएम घबराए हुए हैं
राहुल गांधी ने कहा कि नोटबंदी का फैसला वित्त मंत्री का नहीं है बल्कि प्रधानमंत्री का है। कुछ ना कुछ कारण है कि पीएम को घबराहट है कि मैं संसद के अंदर ना जाऊ।
भाजपा के दोस्तों को नोटबंदी के बारे में मालूम था
राहुल गांधी ने कहा कि बैंकों की लाइन में कोई भी भाजपा का सांसद, विधायक या सूट-बूट वाला नहीं है। बैंकों की लाइन में सिर्फ आम आदमी लगा है और तमाम मुश्किलों का सामना कर रहा है। राहुल ने कहा कि वित्त मंत्री को नोटबंदी के बारे में मालूम नहीं था, लेकिन भाजपा के दोस्तों इस बारे में पहले से मालूम था।
सौ फीसदी विपक्ष साथ है
राहुल ने कहा कि पूरा विपक्ष नोटबंदी के फैसले पर एक साथ खड़ा है। सौ फीसदी विपक्ष एकसाथ है और पीएम का संसद में जवाब चाहता है। राहुल ने कहा कि इस फैसले के पीछे एक घोटाला है, पीएम ने अपने लोगो को पहले ही बता दिया है, इसपर जेपीसी होना चाहिए। पीएम को संसद में आना पड़ेगा और लोगों को सुनना पड़ेगा
बैंको के डिपॉजिट में बहुत बढ़ोत्तरी हुई है, भाजपा के लोग नोटों की गड्डी लेकर सोशल मीडिया पर आ रहे हैं। विपक्ष के 200 सांसद चाहते हैं कि पीएम संसद में आए और बताएं कि उन्होंने यह फैसला क्यों लिया है।
बैंकों की लाइन में लोगों की मृत्यु पर शोक क्यों नहीं
राहुल ने कहा कि जब भी किसी की मृत्यु होती है तो यह परंपरा है कि सदन में शोकसभा होती है लेकिन यह शर्म की बात है जिन लोगों की बैंक लाइन मे मृत्यु हुई उनके लिए शोक व्यक्त नहीं किया गया क्योंकि पीएम ने मना कर दिया था।
-
Baramati by-Election: कांग्रेस ने वापस लिया उम्मीदवार आकाश मोरे का नाम, सुनेत्रा पवार की क्या जीत हुई पक्की? -
19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Gold Rate Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? दिल्ली से मुंबई तक क्या है 22K और 18K के रेट, अभी खरीदें या रूके? -
Sikkim Landslide: सिक्किम में भूस्खलन से हाहाकार! लाचेन में 1600 टूरिस्ट फंसे, सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर -
Jaya Bachchan Birthday: जया भादुड़ी कैसे बनीं बच्चन? किस Caste से हैं अमिताभ बच्चन? Guddi से शुरू Love Story -
ललित मोदी के पास कहां से आ रहा पैसा? भारत से लंदन भागे हो गए 16 साल, चालाकी से हो रही कमाई -
'US Ceasefire चुने या इजरायल के जरिए युद्ध जारी रखे', ईरान ने Lebanon हमलों के बीच होर्मुज फिर बंद किया












Click it and Unblock the Notifications