अच्छी परवरिश के लिए पौधों पर पानी की जगह पेशाब छिड़कते हैं गडकरी, रोज इकट्ठा करते हैं 50 लीटर
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को पौधे की अच्छी परवरिश के लिए एक ऐसा अजीबो-गरीब टिप्स दिया जिसे जानकर लोग हैरान हो गये। गडकरी ने पौधों को सींचने के लिए पानी की जगह पेशाब का प्रयोग करने की सलाह दी। गडकरी ने कहा कि वह अपने दिल्ली आवास पर लंबे समय से इस थैरेपी का इस्तेमाल कर रहे हैं।

गडकरी सोमवार को नागपुर में भाजपा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सूखे से प्रभावित लोगों को संबोधित कर रहे थे। एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के मुताबिक गडकरी ने कहा ''मैं हर दिन करीब 50 लीटर पेशाब इकट्ठा करता हूं, फिर इनका प्रयोग मेरे दिल्ली आवास में लगे पौधों को सींचने में के लिए होता है।''
गडकरी ने कहा कि यह 'पेशाब चिकित्सा विधि' (यूरीन ट्रीटमेंट) बहुत कारगर है और साधारण पानी के मुकाबले पौधों को ज्यादा स्वस्थ बनाती हैं। गडकरी ने कहा कि मुझे यह बताने में थोड़ा अजीब लग रहा है, लेकिन मैं इसके बारे में आपको बताना चाहता हूं कि मैंने इसका प्रयोग किया है।
मैंने अपने दिल्ली आवास पर कुछ पौधों में पेशाब डाला था और वो अन्य पौधों की तुलना में डेढ़ गुणा ज्यादा बड़े हो रहे थे। अपने इस सुझाव पर वैज्ञानिक कारण बताते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि पेशाब में प्रचूर मात्रा में यूरिया और नाइट्रोजन यौगिक होते हैं और ये पौधों के लिए पोषण का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही पेशाब सस्ते उर्वरक के तौर पर सामने आ सकता है। गडकरी का यह अजीबो-गरीब टिप्स सोशल नेटवर्किंग साइट पर वायरल हो गया है जिसके बाद से तमाम तरह की प्रतिक्रियाएं ट्विटर पर आ रही हैं।
-
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती?












Click it and Unblock the Notifications