Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

देश के 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, बिहार-झारखंड में तूफान की आशंका

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग ने 14 राज्यों मध्यप्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, गुजरात, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु में को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. यही नहीं विभाग ने बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में तूफान की आशंका जताई है इसलिए उसने तटीय क्षेत्र में मछुआरों को समुद्र में न जाने की हिदायत दी गई।

इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश

इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश

मौसम विभाग ने आज उत्तराखंड और कर्नाटक में भारी बारिश की आशंका जताई है। विभाग के मुताबिक आज देहरादून, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी में भारी बारिश के आसार हैं तो वहीं एमपी के कुछ इलाकों में भी आज जमकर बदरा बरस सकते हैं।

तटीय इलाकों में भारी से भारी बारिश की आशंका

मौसम विभाग का कहना है कि कर्नाटक के तटीय इलाकों में भारी से भारी बारिश होने का अनुमान है और इसी वजह से उसने लोगों को सचेत रहने के लिए कहा है, वैसे आपको बता दें कि इससे पहले विभाग ने हिमाचल के सोलन, मंडी, बिलासपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश होने की आशंका जताई थी और एमपी में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया था।

 आगामी 24 घंटों में यहां हो सकती है जमकर बारिश

आगामी 24 घंटों में यहां हो सकती है जमकर बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी 24 घंटों में होशंगाबाद, बैतूल, बड़वानी, अलीराजपुर, टीकमगढ़, दमोह, छतरपुर, दतिया, नीमच, शिवपुरी, अशोकनगर, भिंड, जबलपुर, नरसिंहपुर, रीवा, सतना, सिंगरौली, भोपाल, रायसेन, उज्जैन, राजगढ़, सीहोर, विदिशा, रतलाम, मंदसौर, शाजापुर, देवास, आगर, इंदौर, धार, झाबुआ, खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर, हरदा, सागर और गुना में भारी बारिश हो सकती है।

45-55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान

45-55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान

विभाग के मुताबिक दक्षिण-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम, उत्तर-पश्चिम अरब सागर, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के अलावा उत्तर अंडमान सागर से 45-55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। इसका असर ओडिशा, गुजरात, महाराष्ट्र और गोवा के तटीय क्षेत्र में ज्यादा देखने को मिल सकता है।

यहां भी बरस सकते हैं बादल

यहां भी बरस सकते हैं बादल

तो वहीं मौसम विभाग के मुताबिक ओडिशा, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल समेत कई अन्य राज्यों में आज बारिश की चेतावनी है, साथ ही मंगलवार को पूर्वी राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की बात कही गई है, मौसम विभाग के मुताबिक मानसून की शुरुआत से अब तक देशभर में 626 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। यह सामान्य 612 मिमी से करीब 2 फीसदी ज्यादा है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+