Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ब्रह्मा कुमारी की मुख्य प्रशासिका हृदय मोहिनी का 93 साल की उम्र में निधन

मुंबई। ब्रह्मा कुमारी संस्था की मुख्य प्रशासिका दादी हृदय मोहिनी का गुरुवार को मुंबई में निधन हो गया है। वो 93 साल की थीं। बीते 15 दिन से उनका मुंबई के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां आज उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली।

Brahma Kumari chief administrator Dadi Hriday Mohini dies in Mumbai She was 93

प्रसिद्ध आध्यात्मिक संगठन ब्रह्म कुमारी की मुख्य प्रशासिका दादी हृदय मोहिनी के निधन की जानकारी देते हुए ब्रह्म कुमारी के एक प्रवक्ता ने बताया कि दो हफ्ते पहले उनको मुंबई के सैफी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान आज उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनका स्वर्गवास हो गया। हृदय मोहिनी के पार्थिव शरीर को अबू रोड स्थित संगठन के दफ्तर लाया गया है। जहां शुक्रवार को अंतिम प्रार्थना होगी और 13 मार्च को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

महिलाओं द्वारा संचालित दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक संगठन ब्रह्माकुमारी प्रमुख राजयोगिनी दादी जानकी के बीते साल मार्च में निधन हो जाने के बाद हृदय मोहिनी को संगठन की मुख्य प्रशासिका के रूप में नियुक्त किया गया था।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दादी हृदयमोहिनी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, दुखद समाचार मिला है कि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की मुख्य प्रशासिका दादी ह्दयमोहिनी जी (जिन्हें सब गुलजार दादी कहते थे) ने आज शरीर का त्याग दिया है। महाशिवरात्रि के दिन ही वह कैलाशवासिनी हो गई हैं। उन्हें कोटि-कोटि प्रणाम एवं विनम्र श्रद्धांजलि।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+