Alert: देश के 20 राज्यों में आज भारी बारिश की आशंका, Skymet ने दी चेतावनी
नई दिल्ली। देश में अगले 24 घंटों के दौरान 20 राज्यों में भारी बारिश की आशंका है, ये राज्य हैं मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, बिहार, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, असम, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और पूर्वोत्तर के राज्य, जिनमें कई स्थानों पर आज तेज़ हवाओं और गरज के साथ बारिश की आशंका है।

देश के 20 राज्यों में आज भारी बारिश की आशंका
इससे पहले भारतीय मौसम विभाग ने देश के 14 राज्यों मध्यप्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, गुजरात, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु में को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था, यही नहीं विभाग ने बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में तूफान की आशंका जताई थी इसलिए उसने तटीय क्षेत्र में मछुआरों को समुद्र में न जाने की हिदायत दी थी।

यहां भी होगी भारी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक आज देहरादून, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी में भारी बारिश के आसार हैं तो वहीं एमपी के कुछ इलाकों में भी आज जमकर बदरा बरस सकते हैं। विभाग का कहना है कि कर्नाटक के तटीय इलाकों में भारी से भारी बारिश होने का अनुमान है और इसी वजह से उसने लोगों को सचेत रहने के लिए कहा है, वैसे आपको बता दें कि इससे पहले विभाग ने हिमाचल के सोलन, मंडी, बिलासपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश होने की आशंका जताई थी और एमपी में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया था।

अगले 24 घंटों इन जगहों पर भारी
मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी 24 घंटों में होशंगाबाद, बैतूल, बड़वानी, अलीराजपुर, टीकमगढ़, दमोह, छतरपुर, दतिया, नीमच, शिवपुरी, अशोकनगर, भिंड, जबलपुर, नरसिंहपुर, रीवा, सतना, सिंगरौली, भोपाल, रायसेन, उज्जैन, राजगढ़, सीहोर, विदिशा, रतलाम, मंदसौर, शाजापुर, देवास, आगर, इंदौर, धार, झाबुआ, खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर, हरदा, सागर और गुना में भारी बारिश हो सकती है।

45-55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान
विभाग के मुताबिक दक्षिण-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम, उत्तर-पश्चिम अरब सागर, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के अलावा उत्तर अंडमान सागर से 45-55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। इसका असर ओडिशा, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा और कर्नाटक के तटीय क्षेत्र में ज्यादा देखने को मिल सकता है।
-
Weather Delhi NCR: दिल्ली-एनसीआर वाले सावधान! अगले 3 घंटे में पलटने वाला है मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट -
Aaj Ka Mausam: सावधान! आने वाला है आंधी-तूफान, UP-MP समेत 9 राज्यों में Rain Alert -
Kal Ka Mausam: Delhi से महाराष्ट्र तक IMD का अलर्ट! 3-4 अप्रैल को किन राज्यों में तूफानी बारिश-ओलावृष्टि? -
Pune Weather: मौसम का यू-टर्न! दोपहर तक चुभती गर्मी के बाद बारिश-ओलों ने मचाई तबाही, 2 दिनों तक येलो अलर्ट -
Rajasthan Weather: राजस्थान में बारिश के साथ ओला और तूफान मचाएगा कहर, 6 जिलों में के 8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट -
Pune Weather Update: पुणे में बारिश का तांडव,1 की मौत, टूटा 128 साल का रिकॉर्ड,कैसा रहेगा आज का मौसम? -
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक?












Click it and Unblock the Notifications