समंदर के रास्ते पाक को जहाज में मिसाइल मशीनरी ही भेज रहा था चीन, DRDO कराएगा सीज!
कंडला. गुजरात में कांडला बंदरगाह पर 3 फरवरी को भारतीय सुरक्षा एजेंसियों द्वारा कब्जे में लिया गया चीनी जहाज अभी तक नहीं छोड़ा गया है। उस जहाज को लेकर भारतीय कस्टम विभाग के अधिकारियों ने खुलासा किया कि, उसमें चीन चोरी-छिपे पाकिस्तान को विध्वंसक सामग्री भेज रहा था। बड़े बॉक्स में मिसाइल जैसी मशीनरी देखे जाने पर कस्टम ने इस जहाज को जांच-पड़ताल के लिए बंदरगाह पर ही रुकवा लिया। अब डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) के नाभिकीय वैज्ञानिकों की टीम जरूरी कार्रवाई करेगी। यदि इन वैज्ञानिकों की टीम पहले वाले वाले जांच-दल की जांच को सही करार देती है, तो कस्टम इस जहाज को सीज़ कर देगा।

गौरतलब है कि, उक्त जहाज को जब सीज किया गया था, तो उसमें 22 क्रू-मेंबर भी सवार थे। उनसे पूछताछ की गई, तो कई बातें सामने आईं। हालांकि, भारत सरकार की ओर से इस बारे में कोई अधिकारिक जानकारी प्रेस को नहीं दी गई है। वहीं, सभी लिस्टेड शिप की गतिविधियों की मैपिंग करने वाली वेबसाइट marinetraffic.com के मुताबिक, चीन के इस जहाज का नाम 'दा क्वी योन' शिप है। यह शिप चीन के जियांग्सू प्रांत से 17 जनवरी 2020 को रवाना हुआ था। भारत होते हुए यह पाकिस्तान के करांची जा रहा था।
भारतीय कस्टम विभाग ने इस जहाज को 3 फरवरी 2020 को रोका, तब से इसकी लोकेशन कांडला बंदरगाह पर ही है। इस जहाज का आकार 166.5×27.4 बताया जा रहा है और इसका वजन 28,341 टन है। यह जहाज बंदरगाह की जैटी-15 पर ये जहाज खड़ा है। इस जहाज के कार्गो में 'ऑटो क्लेव' मिला, जो कि एक खास तरह का बक्सा होता है और उसमें नाभिकीय पदार्थ ले जाए जाते हैं।
जहाज को लेकर एक यह खुलासा भी हुआ है कि, उस पर हांगकांग का झंडा लगा है। अभी तक की जानकारी में यह भी सामने आ चुका है कि, यह जहाज कराची के कासिम बंदरगाह जा रहा था, जो किचीन के जियांग्सू प्रांत के यांग्त्से नदी से चला था। इंग्लिश के न्यूजपेपर 'हिंदुस्तान टाइम्स' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह जहाज 'दा क्वी योन' है।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications