Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bigg Boss 19: सलमान खान के शो बिग बॉस में होगा धमाका, इस दिन आएंगे कंटेस्टेंट के घरवाले

Bigg Boss 19: कलर्स टीवी का लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' इस समय जबरदस्त सुर्खियों में है। सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला यह शो दर्शकों के बीच लगातार अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है। पहले खबरें थीं कि शो को तय समय से पहले बंद किया जाएगा। लेकिन अब 'BB Insider HQ' नामक फैन पेज ने दावा किया है कि चैनल ने शो को तीन हफ्तों का एक्सटेंशन दे दिया है। बताया जा रहा है कि शो की बढ़ती टीआरपी-जो हाल ही में 1.4 दर्ज की गई-को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। हालांकि, अब तक मेकर्स की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Bigg Boss 19

फिनाले की ओर बढ़ता शो और भावनात्मक 'फैमिली वीक'
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो के 25 नवंबर के एपिसोड में 'फैमिली वीक' दिखाया जाएगा। इस दौरान प्रतियोगियों के घरवाले 'बिग बॉस हाउस' में एंट्री लेकर उन्हें रियलिटी चेक देंगे। हर सीजन की तरह इस बार भी यह हफ्ता दर्शकों के लिए भावनात्मक और यादगार होने वाला है। बताया जा रहा है कि परिवार के सदस्यों की मौजूदगी से घर का माहौल पूरी तरह बदल जाएगा।

11 सदस्य अब भी घर में मौजूद, अमाल मलिक दोबारा बने कैप्टन
शो के 10 हफ्ते पूरे हो चुके हैं और फिलहाल घर में 11 कंटेस्टेंट्स मौजूद हैं। ताजा एपिसोड में अमाल मलिक को दोबारा कैप्टन बनने का मौका मिला है। वहीं, 11वें हफ्ते में फरहाना भट्ट, गौरव खन्ना, नीलम गिरी, अभिषेक बजाज और अशनूर कौर नॉमिनेशन लिस्ट में शामिल हैं। आने वाले वीकेंड पर इनमें से एक सदस्य घर से बाहर होगा।

फिनाले लीक ने बढ़ाई हलचल
हाल ही में सोशल मीडिया पर 'बिग बॉस 19' के फिनाले की कथित स्क्रिप्ट लीक होने की खबरों ने फैंस के बीच हलचल मचा दी। लीक लिस्ट के अनुसार, टॉप 6 फाइनलिस्ट में अमाल मलिक, गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट, तान्या मित्तल, अभिषेक बजाज और अशनूर कौर शामिल हैं। चर्चा यह भी है कि इस सीजन के विजेता गौरव खन्ना होंगे। हालांकि, शो के निर्माताओं ने इन अफवाहों की न तो पुष्टि की है और न ही खंडन।

शो की लोकप्रियता में लगातार इज़ाफा
नए टास्क, ट्विस्ट और नाटकीय घटनाओं की वजह से 'बिग बॉस 19' हर हफ्ते नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहा है। दर्शक सोशल मीडिया पर अपनी पसंदीदा जोड़ियों और खिलाड़ियों को लेकर लगातार चर्चा कर रहे हैं। एक्सटेंशन के बाद अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन बनेगा इस सीजन का असली विजेता।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+