Bigg Boss 19: शो से बाहर आते ही नीलम गिरी ने दिखाया अपनी असली चेहरा, बोलीं- 'तान्या मित्तल एक'
टीवी के चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' का ग्रैंड फिनाले नज़दीक है और जैसे-जैसे अंत करीब आ रहा है, शो का रोमांच चरम पर पहुंच गया है। हाल ही में हुए डबल एविक्शन में प्रतियोगी नीलम गिरी और अभिषेक बजाज को घर से बाहर होना पड़ा। शो से बाहर आने के बाद नीलम ने मीडिया से खास बातचीत की, जिसमें उन्होंने शो के अनुभव और अपनी सबसे करीबी दोस्त तान्या मित्तल के साथ रिश्ते पर खुलकर बात की।

"तान्या के साथ मेरी दोस्ती निश्छल है" - नीलम गिरी
नीलम गिरी ने तान्या मित्तल के स्वभाव की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी दोस्ती पहले दिन से सच्ची और निश्छल रही है। उन्होंने तान्या को एक "प्यारी और अनोखी लड़की" बताया। नीलम ने कहा, "मेरी दोस्ती उसके प्रति बहुत निश्छल है पहले दिन से और अभी तक। शो के बाहर भी यह रिश्ता वैसा ही रहेगा, चाहे तान्या ट्रॉफी लेकर ही क्यों न निकले। मुझे तान्या से बहुत प्यार है और उसकी हर बात अच्छी लगती है।" उन्होंने आगे जोड़ा कि तान्या का स्वभाव शो के माहौल के लिए बिल्कुल फिट है और वे चाहती हैं कि तान्या खेल में आगे बढ़ें।
दोस्ती में आई छोटी-छोटी खटासें
नीलम ने यह भी स्वीकार किया कि तान्या का व्यवहार कभी-कभी उन्हें परेशान करता था। उन्होंने कहा कि तान्या अक्सर एक ही बात बार-बार दोहराती हैं, जिससे वे चिढ़ जाती थीं, लेकिन इसका असर उनकी दोस्ती पर कभी नहीं पड़ा।" कई बार मुझे लगता था कि मुझे उसे समझाना चाहिए, तो मैं समझाती थी। उसका नेचर ऐसा है, वो बार-बार एक ही बात कहती है, पर मुझे पता है कि उसका दिल साफ है," नीलम ने मुस्कराते हुए कहा।
शो के बाहर भी जारी रहेगी दोस्ती
नीलम गिरी ने यह साफ किया कि उनकी और तान्या की बॉन्डिंग शो के बाद भी बरकरार रहेगी। उन्होंने कहा कि चाहे तान्या विनर बनें या नहीं, उनके रिश्ते में कोई बदलाव नहीं आएगा। नीलम ने तान्या को सच्ची दोस्त बताते हुए कहा कि उन्होंने शो में दिल से खेला है और वह उनकी जीत की दावेदार हैं। 'बिग बॉस 19' का फिनाले एपिसोड जल्द ही प्रसारित होने वाला है, और दर्शकों की निगाहें अब इस बात पर टिकी हैं कि तान्या मित्तल अपनी दोस्त नीलम की उम्मीदों पर खरी उतर पाती हैं या नहीं।
-
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Mounika कौन थी? शादीशुदा प्रेमी Navy Staffer Chintada ने क्यों किए टुकड़े-टुकड़े? सिर जलाया तो बॉडी कहां छिपाई -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications