Delhi Blast: हरियाणा की कार में विस्फोट, फरीदाबाद के मॉड्यूल से जुड़े हैं धमाके के तार? कैसे हुई इतनी बड़ी चूक?
Delhi Bomb Blast: देश की राजधानी दिल्ली सोमवार, 11 नवंबर की शाम उस वक्त दहल उठी जब ऐतिहासिक लाल किला (Red Fort) के पास एक कार में भीषण धमाका हुआ। यह धमाका लाल किला मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 1 के पास हुआ, जिसमें कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह हादसा सोमवार, 10 नवंबर की शाम करीब 6:52 बजे हुआ, जब एक Hyundai i20 कार लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास ट्रैफिक सिग्नल पर खड़ी थी।

अचानक कार में जोरदार विस्फोट हुआ, जिससे आस-पास खड़ी कई गाड़ियां जल उठीं। इस पूरे धमाके की लिंक फरिदाबाद आतंकी मॉड्यूल से जुड़े लग रहे हैं, जानिए सारे अपडेट्स....
फायर ब्रिगेड को 3 मिनट बाद मिला कॉल
दिल्ली फायर डिपार्टमेंट के अनुसार, पहला कॉल 6:55 बजे आया। कॉल रिपोर्ट में लिखा गया था - "Some kind of blast and vehicle fire near Lal Qila Metro Station Gate No.1, near Gauri Shankar Mandir." करीब दस मिनट के भीतर दिल्ली क्राइम ब्रांच और स्पेशल ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंच गईं। बाद में NIA, NSG और FSL की टीमें भी जांच के लिए पहुंचीं।
इस धमाके की गूंज दूर ITO तक सुनी गई। धमाका इतना भयावह था कि कई लोगों के शरीर के टुकड़े दूर तक बिखर गए। सुरक्षा एजेंसियां अब फरीदाबाद विस्फोटक बरामदगी और लाल किला धमाके के बीच संभावित कनेक्शन की गहन जांच कर रही हैं।
फरीदाबाद मॉड्यूल से जुड़े तार?
दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए i20 कार धमाके में इस्तेमाल कार गुरुग्राम (HR-26) नंबर की थी और यह नदीम खान के नाम पर रजिस्टर्ड है। इस संबंध में दिल्ली पुलिस ने हरियाणा पुलिस से संपर्क कर जांच शुरू कर दी है। इस विस्फोट से कुछ ही घंटे पहले हरियाणा के फरीदाबाद से सुरक्षा एजेंसियों ने 350 किलोग्राम विस्फोटक, AK-47 राइफल और बड़ी मात्रा में कारतूस बरामद किए थे।
फरीदाबाद पुलिस, जम्मू-कश्मीर पुलिस और इंटेलिजेंस ब्यूरो की संयुक्त कार्रवाई में यह सामान धौज गांव के एक किराए के मकान से मिला इस मामले के तार जैश-ए-मोहम्मद (JeM) और अंसार गजवत-उल-हिंद (AGuH) से जुड़े हैं। अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें दो डॉक्टर भी शामिल हैं।
हालांकि अभी तक लाल किला धमाके और फरीदाबाद विस्फोटक बरामदगी के बीच सीधा संबंध साबित नहीं हुआ है, लेकिन जांच एजेंसियां दोनों घटनाओं को एक संभावित कड़ी मानकर जांच कर रही हैं। इसके चलते दिल्ली और उससे सटे राज्यों - उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, पश्चिम बंगाल - में हाई अलर्ट जारी किया गया है।
अमित शाह और पीएम मोदी ने ली स्थिति की जानकारी
विस्फोट के कुछ घंटों बाद गृह मंत्री अमित शाह ने प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि यह एक i20 कार थी और "सभी संभावित पहलुओं से जांच की जा रही है।" उन्होंने कहा कि "मैंने दिल्ली पुलिस कमिश्नर और स्पेशल ब्रांच से बात की है। टीमें मौके पर हैं और जांच चल रही है।"
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी घटना की जानकारी ली और गृह मंत्री से निरंतर संपर्क में रहे। दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा ने कहा, "आज शाम लगभग 6:52 बजे एक धीमी गति से चल रही गाड़ी सिग्नल पर रुकी, तभी उसमें विस्फोट हुआ। आसपास की गाड़ियां भी इससे प्रभावित हुईं। सभी एजेंसियां FSL, NIA मौके पर हैं और जांच जारी है।"
-
Pink Card Truth: एक बस के बाद दूसरी में नहीं चलेगा कार्ड? CM रेखा गुप्ता ने तोड़ दी ‘ट्रैवल लिमिट' वाली अफवाह -
Delhi Aaj Kya Khula Kya Bandh: बैंक के साथ आज शेयर मार्केट भी है बंद? बाहर निकलने से पहले देख लें अपडेट -
Delhi Power Cut: सावधान! पंजाबी बाग के इन इलाकों में आज 3 घंटे रहेगी बिजली गुल, देखें अपने एरिया का नाम -
Delhi Gaushala Mission: 10 गौशालाएं से शुरुआत, 40 तक प्लान! CM रेखा गुप्ता का ऐलान—अब गोबर से बनेगी गैस -
Weather Delhi NCR: येलो अलर्ट पर दिल्ली, कहर बनकर टूटेगी बारिश! बिजली की गति से आंधी आने की चेतावनी -
Delhi Aaj Kya Khula Kya Bandh: दिल्ली में आज मेट्रो-मार्केट खुले हैं या बंद? घर से निकलने से पहले पढ़ें अपडेट -
Delhi Power Cut: दिल्ली के इन इलाकों में 'पावर ब्रेक', WFH करने वाले जल्द देख लें शटडाउन का नया शेड्यूल -
Delhi: दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा लश्कर आतंकी शबीर अहमद लोन, स्पेशल सेल ने कैसे किया गिरफ्तार? -
Love Story: धर्म की दीवार तोड़ कनिका शर्मा ने मुस्लिम साकिब सैफी से रचाई शादी, मंगलसूत्र पहनकर पढ़ा निकाह? -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत












Click it and Unblock the Notifications