Petrol Diesel Price: सरकार उठाने जा रही ये अहम कदम, सस्ता होगा डीजल-पेट्रोल!
नई दिल्ली। भले ही अभी देश के हर राज्य में डीजल-पेट्रोल की कीमतें अलग-अलग हैं, लेकिन जल्द ही पूरे देश में डीजल-पेट्रोल की कीमत एक समान हो सकती है। इस दिशा में सरकार की तरफ से अहम कदम उठाया जा रहा है। सभी राज्य नेचुरल गैस पर वैल्यू ऐडेड टैक्स 5 फीसदी तक रखने और मैन्युफैक्टरिंग सेक्टर में इनपुट के तौर पर इस्तेमाल होने वाले डीजल-पेट्रोल जैसे दूसरे ईंधनों पर वैट की दर को कम करने के लिए मान गए हैं।

सस्ता हो जाएगा डीजल-पेट्रोल
एक बार जब राज्यों में इसकी रूपरेखा बन जाएगी, उसकी बाद जीएसटी काउंसिल इस स्कीम पर विचार करेगी। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया कि इस पर काउंसिल ही अंतिम फैसला करेगी। अभी इसे लेकर आधिकारिक तौर पर केन्द्र और राज्यों के बीच चर्चा हुई है। अगर पेट्रोलियम प्रोडक्ट पर पूरे देश में एक समान टैक्स वसूलने को मंजूरी मिल जाती है, तो उन राज्यों में डीजल-पेट्रोल की कीमत कम हो जाएगी, जहां पर अधिक वैट वसूला जाता है।
Recommended Video


राज्यों को करना है तय
जीएसटी लागू करने से पहले ही केन्द्र पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स को जीएसटी के दायरे में लाना चाहता था, लेकिन पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स से ही राज्यों को सबसे अधिक राजस्व प्राप्त होता है, इसलिए राज्यों ने केन्द्र सरकार के इस कदम का समर्थन नहीं किया था। अब राज्यों को ही यह एक स्कीम बनाकर जीएसटी काउंसिल को देनी है, जिस पर अंतिम फैसला काउंसिल ही करेगी। सब कुछ सही रहा तो सभी राज्यों में एक समान टैक्स हो सकता है।

पेट्रोलियम मंत्री चाहते हैं ये
खुद पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी बुधवार को कहा पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स को जीएसटी के दायरे में लाने की वकालत की थी। उन्होंने कहा था कि जीएसटी काउंसिल को पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स को जीएसटी के दायरे में लाने पर विचार करना चाहिए। हो सकता है जल्द ही पेट्रोलयिम प्रोडक्ट्स की कीमत पूरे देश में एक समान हो जाए।
-
New Tax Regime: बेंगलुरु-पुणे समेत 8 शहरों में अब 50% HRA, हॉस्टल और खाने पर भी आज से टैक्स में बड़ी राहत -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक? -
Assam Polls 2026: असम में फिर खिलेगा 'कमल 'या 'पंजा' करेगा कमाल? ताजा सर्वे ने बताई किसको कितनी सीटें? -
Poonam Pandey ने 14 दिन के लिए की शादी? मुस्लिम पति ने दिया गहरा दर्द, तलाक के 6 साल बाद कैसे हुईं प्रेग्नेंट? -
'यहां पैसा कम मिलता है,' एडम जैम्पा ने IPL को लेकर दिया विवादित बयान, PSL की सैलरी से पकड़ा गया झूठ -
Today Gold Silver Price: जयपुर में सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव! खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट्स -
IPS Anshika Verma ने शादी के बाद खेल-खेल में IPS पति केके बिश्नोई को कैसे पछाड़ा? घूंघट में छिपा था राज! -
Kal Ka Match Kon Jeeta 31 March: कल का मैच कौन जीता- PBKS vs GT












Click it and Unblock the Notifications