Bihar Chunav 2025: पहले चरण की 10 VIP सीटों पर हाईवोल्टेज मुकाबला, दांव पर 16 मंत्रियों की साख,कौन पड़ेगा भारी
Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का प्रचार मंगलवार शाम थम गया है। अब पूरा सियासी फोकस 6 नवंबर पर टिक गया है, जब 18 जिलों की 121 सीटों पर वोटिंग होगी। इस चरण में मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर और बक्सर जिलों के मतदाता अपने-अपने प्रतिनिधि चुनेंगे। 1314 उम्मीदवारों के मैदान में उतरने के साथ बिहार की राजनीति का सबसे अहम दौर शुरू हो चुका है।
पहले चरण में दांव पर नीतीश कैबिनेट के 16 मंत्रियों की किस्मत
इस चरण को खास बनाने वाली बात यह है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कैबिनेट के 16 मंत्री अपनी सियासी जमीन बचाने की जद्दोजहद में हैं। बीजेपी कोटे से 11 और जेडीयू कोटे से 5 मंत्री चुनाव मैदान में हैं। भाजपा के मंगल पांडे (सीवान), नितिन नवीन (बांकीपुर), सम्राट चौधरी (तारापुर), विजय कुमार सिन्हा (लखीसराय)

जीवेश मिश्रा (जाले), संजय सरावगी (दरभंगा शहरी) और सुनील कुमार (बिहारशरीफ) जैसे नाम सियासी वजन रखते हैं। वहीं जेडीयू के विजय कुमार चौधरी (सराय रंजन), श्रवण कुमार (नालंदा), मदन सहनी (बहादुरपुर) और महेश्वर हजारी (कल्याणपुर) अपनी परंपरागत पकड़ पर भरोसा जता रहे हैं।
तारापुरः दांव पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की प्रतिष्ठा
तारापुर सीट इस चरण की सबसे हाईप्रोफाइल सीटों में से एक है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी यहां से चुनावी अखाड़े में हैं। उनके सामने आरजेडी के अरुण कुमार साह मजबूत चुनौती पेश कर रहे हैं। जन सुराज के संतोष कुमार सिंह और जनशक्ति जनता दल के सुखदेव यादव मुकाबले को बहुकोणीय बना रहे हैं।
राघोपुरः तेजस्वी यादव की पारिवारिक विरासत की परीक्षा
लालू यादव परिवार की परंपरागत सीट राघोपुर पर इस बार भी सबकी नजर है। तेजस्वी यादव तीसरी बार मैदान में हैं, और उनके सामने एनडीए के सतीश यादव चुनौती दे रहे हैं। जनसुराज के चंचल कुमार भी मैदान में उतरकर समीकरणों में हलचल पैदा कर रहे हैं।
मोकामाः बाहुबलियों की जंग और कानून का साया
मोकामा सीट इस बार अपराध, गिरफ्तारी और राजनीतिक उठापटक के चलते सुर्खियों में है। जन सुराज समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या और जेडीयू उम्मीदवार अनंत सिंह की गिरफ्तारी ने यहां के चुनावी माहौल को गर्मा दिया है। अनंत सिंह और राजद प्रत्याशी वीणा देवी (सूरजभान सिंह की पत्नी) के बीच सीधी भिड़ंत मानी जा रही है।
अलीनगरः बीजेपी की नई स्टार उम्मीदवार मैथिली ठाकुर का पहला इम्तिहान
लोकप्रिय लोकगायिका मैथिली ठाकुर इस बार अलीनगर से बीजेपी प्रत्याशी के रूप में मैदान में हैं। उनका मुकाबला आरजेडी के विनोद मिश्रा से है। मिथिलांचल के सांस्कृतिक जुड़ाव और सोशल मीडिया लोकप्रियता को बीजेपी वोट में तब्दील करने की कोशिश कर रही है।
छपरा में खेसारी लाल यादव की एंट्री से सियासी 'एंटरटेनमेंट
छपरा सीट पर भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव आरजेडी के टिकट पर चुनावी डेब्यू कर रहे हैं। उनके सामने बीजेपी की छोटी कुमारी और निर्दलीय राखी गुप्ता हैं। खेसारी की स्टार पावर इस सीट को मीडिया की सुर्खियों में बनाए हुए है।
लखीसरायः दांव पर डिप्टी सीएम विजय सिन्हा की साख
विजय कुमार सिन्हा 2010 से लगातार लखीसराय से जीत दर्ज करते आए हैं। इस बार उनका सामना कांग्रेस के अमरेश कुमार से है, जिन्होंने 2020 में भी उन्हें टक्कर दी थी। यह सीट सत्ता और विपक्ष के बीच प्रतिष्ठा की लड़ाई में तब्दील हो चुकी है।
महुआः तेज प्रताप यादव की वापसी की कोशिश
लालू परिवार से अलग होकर तेज प्रताप यादव ने महुआ से अपनी राजनीतिक पहचान फिर से गढ़ने की ठानी है। उनके सामने राजद के मौजूदा विधायक मुकेश रोशन और एनडीए समर्थित एलजेपी प्रत्याशी संजय कुमार सिंह हैं। महुआ का रण त्रिकोणीय बन चुका है।
बेगूसरायः मंडल युग के बाद बदली राजनीतिक जमीन
बेगूसराय कभी वामपंथ का गढ़ था, लेकिन अब यहां बीजेपी का प्रभाव बढ़ा है। बीजेपी के कुंदन कुमार और कांग्रेस की अमिता भूषण के बीच इस बार सीधी टक्कर है। यह सीट सामाजिक बदलाव और नये मतदाताओं के झुकाव को दर्शाती है।
बांकीपुरः पटना की सियासी नब्ज़ पर नितिन नवीन का भरोसा
शहरी पटना की अहम सीट बांकीपुर पर बीजेपी के नितिन नवीन लगातार चौथी बार जीत दर्ज करने की कोशिश में हैं। आरजेडी की रेखा गुप्ता उन्हें चुनौती दे रही हैं। बांकीपुर का वोटर विकास बनाम बदलाव के मुद्दे पर विभाजित नजर आ सकता है।
दरभंगा शहरीः मिथिलांचल की प्रतिष्ठित सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला
बीजेपी के मंत्री संजय सरावगी के सामने इस बार जन सुराज के पूर्व आईपीएस आरके मिश्रा और मुकेश सहनी की पार्टी के उमेश सहनी मैदान में हैं। मिथिला क्षेत्र की इस सीट पर जातीय समीकरण और लोकल मुद्दे निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं।
पहले चरण का बड़ा समीकरण: त्रिकोणीय और बहुकोणीय मुकाबले
एनडीए के 120 से अधिक सीटों पर उम्मीदवार, महागठबंधन के 109 प्रत्याशी और जनसुराज के 118 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसके अलावा वीआईपी, भाकपा, सीपीएम और अन्य छोटे दल कई जगह मुकाबले को बहुकोणीय बना रहे हैं। पहले चरण के नतीजे यह तय करेंगे कि बिहार की सत्ता की दिशा किस ओर झुकेगी - नीतीश की स्थिरता, तेजस्वी की चुनौती या प्रशांत किशोर की नई राजनीति की कहानी।
-
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Mounika कौन थी? शादीशुदा प्रेमी Navy Staffer Chintada ने क्यों किए टुकड़े-टुकड़े? सिर जलाया तो बॉडी कहां छिपाई -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो












Click it and Unblock the Notifications