भाजपा से अपनी नजदीकियों पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा, 'विरोधी करना चाहते हैं मेरी राजनीतिक हत्या'
जेडीयू विधायकों की बैठक में विरोधियों पर जमकर बरसे सीएम नीतीश कुमार। कहा, नोटबंदी पर समर्थन दिया तो विरोधी मेरे खिलाफ फैला रहे अफवाहें।
पटना। पिछले दिनों भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से बिहार के सीएम नीतीश कुमार की निजी मुलाकात सुर्खियों में रही। नीतीश कुमार ने इन मीडिया रिपोर्टों की तीखी आलोचना करते हुए इसका खंडन किया था और अब उन्होंने कहा है कि भाजपा से उनकी नजदीकियों की अफवाहें फैलाकर विरोधी उनकी राजनीतिक हत्या करना चाहते हैं।

'विरोधी मेरी राजनीतिक हत्या करना चाहते हैं'
सीएम नीतीश कुमार, पीएम नरेंद्र मोदी के नोटबंदी के फैसले का खुलकर समर्थन कर रहे हैं जिसके बाद वे विरोधियों की आलोचना के शिकार हुए। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के साथ भी उनकी मुलाकात की रिपोर्टें मीडिया में आईं। जेडीयू के एक नेता का कहना है कि इन सबसे सीएम नीतीश कुमार आहत हैं।
नोटबंदी को समर्थन देने को लेकर हो रही आलोचना का जवाब देते हुए नीतीश कुमार ने कहा, 'विरोधी मेरी राजनीतिक तौर पर हत्या करना चाहते हैं इसलिए वे भाजपा के साथ मेरी नजदीकियों की अफवाहें फैला रहे हैं।'
नीतीश के स्टैंड पर विरोधियों ने क्या कहा?
नोटबंदी को सपोर्ट करने के नीतीश कुमार के फैसले पर विरोधियों का कहना है कि राजनीतिक मकसद साधने के लिए वे ऐसा कर रहे हैं।
कुछ विरोधियों का कहना है कि नीतीश कुमार, गठबंधन के पार्टनर राष्ट्रीय जनता दल पर अंकुश लगाने के लिए नोटबंदी का समर्थन कर रहे हैं।
जेडीयू के एक नेता का कहना है कि सीएम नीतीश कुमार यह बताना चाहते हैं कि एक नीतीश बिहार के लिए और दूसरे नीतीश केंद्र के लिए हैं। नीतीश यह मैसेज देना चाहते हैं जब गर्वनेंस को बेहतर बनाने की बात हो तो वो किसी भी ऐसे कदम का समर्थन कर सकते हैं।
भारत बंद के दौरान दिखा नीतीश का प्रभाव
सोमवार को भारत बंद के दौरान पटना में कांग्रेस के मार्च में लालू प्रसाद यादव, उनके बेटे तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव समेत आरजेडी के अन्य प्रमुख नेता शामिल नहीं हुए।
कांग्रेस के प्रोटेस्ट मार्च में आरजेडी के कुछ छोटे नेता ही शामिल थे। हालांकि लालू ने कांग्रेस प्रेसिडेंट सोनिया गांधी से बात करके मुद्दे पर साथ होने की बात कही थी। बताया जा रहा है कि लालू ने बेटों को नोटबंदी के मुद्दे पर नीतीश का साथ देने को कहा।
जेडीयू विधायकों की मीटिंग में विरोधियों पर बरसे नीतीश
जेडीयू विधायकों की मीटिंग में अपने विरोधियों पर सीएम नीतीश कुमार जमकर बरसे। उन्होंने कहा, 'मीडिया में मेरे खिलाफ आधारहीन खबबरें चलाई जा रही हैं कि मेरी बीजेपी प्रेसिडेंट से मुलाकात हुई और पीएम से बात हुई है। मैं नोटबंदी पर एनडीए का समर्थन कर रहा हूं इसका मतलब यह नहीं है कि मैं भाजपा के करीब जा रहा हूं।'
-
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में 10 अप्रैल को तगड़ी बारिश? UP-बिहार समेत कहां-कहां गिरेंगे ओले? IMD का अलर्ट -
19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Gold Rate Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? दिल्ली से मुंबई तक क्या है 22K और 18K के रेट, अभी खरीदें या रूके? -
Sikkim Landslide: सिक्किम में भूस्खलन से हाहाकार! लाचेन में 1600 टूरिस्ट फंसे, सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर -
Jaya Bachchan Birthday: जया भादुड़ी कैसे बनीं बच्चन? किस Caste से हैं अमिताभ बच्चन? Guddi से शुरू Love Story -
ललित मोदी के पास कहां से आ रहा पैसा? भारत से लंदन भागे हो गए 16 साल, चालाकी से हो रही कमाई












Click it and Unblock the Notifications