Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bihar Elections 2025: नेता जी के पास पैसा ज्यादा, शिक्षा कम, 41% उम्मीदवार मुश्किल से 12वीं पास!

Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को होनी है। मतदान से पहले उम्मीदवारों को लेकर एक रिपोर्ट ने कई चौंकाने वाले आंकड़े सामने रखे हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) और बिहार इलेक्शन वॉच की रिपोर्ट के मुताबिक, इस चरण में मैदान में उतरे कई उम्मीदवारों की शिक्षा का स्तर अब भी काफी नीचे है।

रिपोर्ट बताती है कि पहले चरण में 1,314 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, जिनमें से 41% यानी 528 उम्मीदवार ऐसे हैं जिनकी पढ़ाई केवल 5वीं से 12वीं तक ही हुई है। वहीं, करीब 50% उम्मीदवार स्नातक या उससे ऊपर की पढ़ाई पूरी कर चुके हैं। यानी हर दो में से एक प्रत्याशी ग्रेजुएट या पोस्ट-ग्रेजुएट है।

bihar election

कितने पढ़े लिखे हैं बिहार विधानसभा चुनाव के उम्मीदवार

चुनाव में इस बार उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता को लेकर चर्चा तेज है। विशेषज्ञों का कहना है कि इतने बड़े राज्य में अगर लगभग आधे उम्मीदवार 12वीं तक ही पढ़े हैं, तो यह चिंता का विषय है। एक तरफ जहां जनता अब पढ़े-लिखे नेताओं को देखना चाहती है, वहीं राजनीतिक पार्टियां अभी भी टिकट ऐसे उम्मीदवारों को दे रही हैं जिनकी शिक्षा सीमित है।

करोड़ों की संपत्ति लेकिन पढ़ाई में पीछे

रिपोर्ट के मुताबिक, पहले चरण के उम्मीदवारों में से 519 करोड़पति हैं, यानी लगभग हर तीसरा उम्मीदवार करोड़ों की संपत्ति का मालिक है। उम्मीदवारों की औसत घोषित संपत्ति करीब 3.26 करोड़ रुपये बताई गई है। दिलचस्प बात यह है कि कई ऐसे उम्मीदवार भी करोड़पति हैं जिन्होंने केवल 10वीं या 12वीं तक ही पढ़ाई की है।

महिला उम्मीदवारों की हिस्सेदारी सिर्फ 9%

पहले चरण में महिला उम्मीदवारों की संख्या भी बहुत कम है। कुल उम्मीदवारों में से केवल 9 प्रतिशत महिलाएं ही चुनाव मैदान में हैं। यह आंकड़ा बताता है कि राजनीति में महिलाओं की भागीदारी अब भी काफी कम है।

आपराधिक मामलों का साया

शैक्षणिक योग्यता के साथ-साथ रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ है कि 32% उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि 27% उम्मीदवारों पर गंभीर आपराधिक धाराएं लगी हुई हैं। इसमें हत्या, हत्या के प्रयास, महिलाओं के खिलाफ अपराध और दुष्कर्म जैसे मामले शामिल हैं।

कब होगा बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतदान

बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में कराए जाएंगे। पहले चरण में 121 सीटों पर और दूसरे चरण में 122 सीटों पर मतदान होगा। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को और दूसरे चरण का 11 नवंबर को होगा, जबकि मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+