बिहार चुनाव में नीतीश का पॉवर शो! कहा गया ‘बीमार', पर 84 रैलियां कर दिखाया दम, 11 सभाएं सड़क पर कीं
Bihar Election 2025 (Nitish Kumar Rally): बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का दूसरा चरण भले ही प्रचार थमने के साथ शांत दिख रहा हो, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आखिरी वक्त तक अपने जोश और सक्रियता से विरोधियों की बोलती बंद कर दी। जिन पर आरोप था कि वे थक चुके हैं, बीमार हैं, उम्रदराज हैं और अब पहले जैसे फुर्तीले नहीं रहे उन्होंने उसी मैदान में अपनी 84 जनसभाओं से ऐसा दम दिखाया कि पूरे सियासी गलियारे में चर्चा छा गई।
🔹 'बीमार' बताने वालों को नीतीश का चुनावी जवाब
नीतीश कुमार ने इस बार साबित कर दिया कि वे अब भी एनडीए के सबसे सक्रिय प्रचारक हैं। पूरे चुनाव अभियान के दौरान उन्होंने अब तक 84 जनसभाएं की हैं, जिनमें से 11 सड़क मार्ग से और 73 हवाई मार्ग से की गईं। उन्होंने करीब 1000 किलोमीटर सड़क यात्रा कर जनता के बीच पहुंचकर सीधे संवाद किया। उम्र और स्वास्थ्य पर उठे सवालों के बीच यह रफ्तार किसी "युवा नेता" से कम नहीं थी।

नीतीश कुमार के "पावर शो" ने साफ कर दिया है कि जो उन्हें बीमार कह रहे थे, उन्होंने शायद बिहार के इस मुख्यमंत्री का जज्बा नहीं देखा। सड़क से लेकर मंच तक, और भीड़ से लेकर भाषण तक नीतीश ने इस चुनाव में फिर साबित कर दिया है कि "पुराना खिलाड़ी" अब भी मैदान में सबसे फिट है।
🔹 नीतीश की जनसभाओं में दिखा जनसैलाब
नीतीश की जनसभाएं औरंगाबाद, नवीनगर, चैनपुर और अमरपुर जैसे इलाकों में भी बड़ी भीड़ खींचने में कामयाब रहीं। उन्होंने हर मंच से यही संदेश दिया- बिहार ने "मोदी-नीतीश की जोड़ी" पर भरोसा किया है और यह भरोसा ही राज्य के विकास की गारंटी बनेगा। उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार आने पर युवाओं, महिलाओं और किसानों के लिए नई योजनाओं की रफ्तार और तेज होगी।
चैनपुर के हाटा में उन्होंने जेडीयू के मो. जमा खान और भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार सिंह के पक्ष में वोट देने की अपील करते हुए कहा कि "अब वक्त है काम बोलने देने का, न कि अफवाहों का।"
🔹 प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह का कैंपेन
अगर एनडीए कैंपेन की बात करें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस चुनाव में अभूतपूर्व जोश दिखाया। वे सात बार बिहार आए और 14 चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। उनका प्रचार अभियान 24 अक्टूबर को जननायक कर्पूरी ठाकुर के गांव से शुरू हुआ और अंतिम सभा सीतामढ़ी व बेतिया में हुई।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 17 अक्टूबर से 8 नवंबर के बीच 33 से अधिक जनसभाएं कीं। वहीं, लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने अब तक 85 रैलियां, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 15 सभाएं की हैं।
🔹 विपक्ष का प्रचार- तेजस्वी सबसे आगे
विपक्षी खेमे की बात करें तो राजद नेता तेजस्वी यादव इस बार सबसे ज्यादा 155 से 160 जनसभाओं के साथ सबसे सक्रिय प्रचारक साबित हुए हैं। कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी ने 14, प्रियंका गांधी ने 13 और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चार जनसभाएं कीं।
🔹 दूसरे चरण की वोटिंग- 122 सीटों पर मुकाबला
अब चुनाव प्रचार थम चुका है। दूसरे चरण में 20 जिलों की 122 सीटों पर 11 नवंबर को वोटिंग होगी। इस चरण में 1,302 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 1,165 पुरुष, 136 महिलाएं और 1 थर्ड जेंडर उम्मीदवार शामिल हैं। इस बार कुल 3.7 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे, जिनमें औसतन हर बूथ पर करीब 815 वोटर वोट डालेंगे।
-
Love Story: धर्म की दीवार तोड़ कनिका शर्मा ने मुस्लिम साकिब सैफी से रचाई शादी, मंगलसूत्र पहनकर पढ़ा निकाह? -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Mounika कौन थी? शादीशुदा प्रेमी Navy Staffer Chintada ने क्यों किए टुकड़े-टुकड़े? सिर जलाया तो बॉडी कहां छिपाई -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप












Click it and Unblock the Notifications