Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

VIDEO: 'तुम्हारे जैसे गुंडे को', कैमरे के सामने भिड़ गए RJD MLC अजय सिंह और डिप्टी CM विजय सिन्हा

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में पिछली बार के मुकाबले वोटिंग प्रतिशत में अच्छा-खासा इजाफा होने की उम्मीद है। इस बार मुख्य मुकाबला महागठबंधन और एनडीए के बीच है। वोटिंग के दिन ही बिहार की सियासत से जुड़ा एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

यह वीडियो डिप्टी सीएम विजय सिन्हा (एनडीए) और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) एमएलसी अजय कुमार के बीच तीखी बहस का है। यह घटना बिहार के लखीसराय के शेखपुरा की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में दोनों नेता एक-दूसरे पर सीधा और तीखा हमला बोलते नजर आ रहे हैं।

Vijay Kumar Sinha

RJD MLC अजय कुमार ने डिप्टी सीएम विजय सिन्हा को चुनौती देते हुए कहा कि 'तुम हो क्या, तुम अपने आपको क्या समझते हो...जवाब में विजय सिन्हा ने आरोप लगाया: 'तुम दारू पीकर हंगामा करते हो।' इस आरोप पर RJD एमएलसी तैश में आ गए और बोले कि 'तुम्हारा जमानत जब्त हो गया है।' विजय सिन्हा ने प्रशासन से किसी को बुलाने की मांग करते हुए कहा कि 'ये यहां दारू पीकर हंगामा कर रहा है। इसका नाक मुंह सब चढ़ा हुआ है।'

RJD के एमएलसी ने पलटवार करते हुए चुनाव परिणाम का हवाला दिया: '14 नवंबर को नाक मुंह तो तुम्हारा उतार देंगे जब रिजल्ट आएगा।' विजय सिन्हा ने इसे धमकी बताते हुए कहा: 'तुम धमकी मत दो तुम्हारे जैसे कई को देख चुके हैं। राजद के गुंडा को हम ठीक कर देंगे। ये दारू पीकर यहां गुंडई कर रहा है। ये राजद का एमएलसी है ये गुंडई कर रहा है।'

RJD एमएलसी ने इसे चुनाव हारने की बौखलाहट करार दिया। और कहा कि, 'ये चुनाव हारने की बौखलाहट है। यही दिख रहा है। इसके बाद विजय सिन्हा ने RJD नेताओं को गुंडा बताते हुए प्रशासन से एमएलसी की गाड़ी की जांच करने को कहा, यह आरोप लगाते हुए कि 'यहां शराबबंदी है ये शराब पीकर गुंडई कर रहा है।' जवाब में RJD एमएलसी ने कहा कि 'इन लोगों को तो काम ही है झूठ बोलना और गुंडई करना। वही ये लोग कर रहे हैं। इस बार के चुनाव परिणाम में सब कुछ साफ हो जाएगा।'

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+