एक मुस्लिम परिवार, जिसके बिना अधूरा है गुजरात का दशहरा
अहमदाबाद। हिन्दू-मुस्लिम के बीच कई टकराव देखने वाला अहमदाबाद में शराफत अली फारूकी अपने हुनर से एक ऐसी मिसाल पेश कर रहे हैं कि दशहरा आते ही रामलीला कमैटी उन्हें ढूंढने लगती है।

शराफल अली फारूकी उत्तर प्रदेश के आगरा के रहने वाले हैं। 37 साल के हो चुके फारूकी का काफी वक्त अहमदाबाद में गुजरता है, खासतौर से दशहरा से पहले।
फारूकी का अहमदाबाद के रमोल इलाके में स्टूडियो है, जहां वो रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतले बनाते हैं। 30 फीट से भी ज्यादा ऊंचाई वाले इन पुतलों की पूरे शहर में मांग है।
इस साल भी फारुकी ने अहमदाबाद में 15 बड़े पुतले बनाए हैं, जो दशहरा पर जलाए जाएंगे। ये पुतले अहमदाबाद और गुजरात के दूसरे शहरों को भी भेजे गए हैं।
'चार पीढ़ियों से हमारा परिवार पुतले बना रहा है'
फारूकी कहते हैं कि जब होश संभाला तो अपने अब्बा अशरफ अली को आगरा के किरावली में रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतले बनाते देखा। उनके साथ इसी काम में हाथ बंटाया और फिर खुद भी यही काम करने लगा।
फारूकी ना सिर्फ अहमदाबाद बल्कि उत्तर भारत के कई शहरों में दशहरा के पुतले बनाते हैं। फारूकी कहते हैं कि चार पीढ़ियों से पुतले बनाते आ रहे हैं, हमारा पुश्तैनी काम है।
फारूकी कहते हैं कि मुझे तो कभी किसी ने नहीं कहा कि मुसलनमान होकर हिंदुओं के त्यौहार से क्यों जुड़े हो या पुतले क्यों बनाते हो। फारुकी कहते हैं कि ना कभी किसी हिंदु ने इसको लेकर कुछ कहा, आखिर सारे ग्राहक ही हिंदू हैं।
फारूकी साफ कहते हैं कि वो अपने काम से खुश हूं और आगे भी यही काम करते रहेंगे। वो कहते हैं कि रामायण की कहानी मुझे मुंह जुबानी याद है और उन्हें रामलीला देखना बहुत पसंद है।
ये बेहद जिम्मेदारी का काम है
फारूकी कहते हैं कि पुतले बनाने का काम बेहद जिम्मेदारी का काम है। वो कहते हैं कि एक पूरे समुदाय के त्योहार की खुशियां आपकी एक गैर-जिम्मेदाराना हरकत से खराब हो सकती हैं।
फारूकी कहते हैं कि चाहे दिन-रात काम करना पड़े या फिर सेहत आपका साथ ना दे लेकिन वक्त पर पुतला तैयार करना है, इसमें कोई देर नहीं की जा सकती है।
फारूकी कहते हैं कि उन्होंने तो कभी किसी तरह की सांप्रदायिकता का सामना नहीं किया लेकिन कई बार कुछ खबरें दिल को तोड़ने वाली जरूर सुनने को मिल जाती हैं।
सांप्रदायिकता पर आगे फारूकी कहते हैं, हमारी तहजीब की जड़ें बहुत गहरी हैं। हमारे दिलों में एक-दूसरे के लिए बेहद प्यार है, इज्जत है। सांप्रदायिक और फसादी लोग हमारी तहजीब के सामने बेहद बौने हैं।
-
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट -
Nitish Kumar का मास्टरस्ट्रोक! राज्यसभा गए पर CM पद पर अब भी सस्पेंस! 14 अप्रैल के बाद बिहार को मिलेगा नया CM? -
राजस्थान रॉयल्स की 13,500 करोड़ की डील रुक गई? बॉम्बे हाई कोर्ट में जीत से राज कुंद्रा ने पलटा गेम -
Gold Rate Today: रामनवमी पर एक दिन में ₹4,900 उछला सोना,ये है आपके शहर में 22K-18K का ताजा रेट -
Petrol Diesel Crisis: भारत के पास कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG? किसके पास सबसे ज्यादा और कहां खड़े हम? -
IPL 2026: विराट कोहली की RCB का बदलेगा नाम? 16,700 करोड़ की डील के बाद अनन्या बिड़ला ने दिया जवाब! -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच












Click it and Unblock the Notifications