एयर पॉल्युशन में अपनी स्किन को कैसे रखें हाइड्रेट, एक्सपर्ट ने सुझाए घरेलू नुस्खे
आज की हवा पहले जैसी नहीं रही। इसमें मौजूद धूल, धुआं और अनगिनत सूक्ष्म कण लगातार हमारी त्वचा पर हमला करते हैं। इनसे न केवल दाने या रैशेज़ होते हैं, बल्कि त्वचा की प्राकृतिक परत भी कमजोर पड़ जाती है। धीरे-धीरे त्वचा अपनी चमक और लचक खोने लगती है, और समय से पहले बूढ़ी दिखने लगती है।

शुद्ध देखभाल ही असली सुरक्षा
जैसा कि शहनाज़ कहती हैं, "आपकी त्वचा जीवित है।" यह सांस लेती है, महसूस करती है और आपके जीवनशैली की झलक दिखाती है। इसलिए कठोर रसायनों से नहीं, बल्कि प्रकृति के कोमल और शुद्ध स्पर्श से ही त्वचा को सही देखभाल मिल सकती है।
पहला कदम: प्रदूषण की सफाई - दिन की शुरुआत सही क्लेंजिंग से, चेहरे पर जमी गंदगी और सूक्ष्म कणों को सही तरह से हटाना सबसे ज़रूरी है।
घरेलू नुस्खा
- कच्चे दूध में एक चुटकी हल्दी मिलाएँ।
- कॉटन से चेहरे को हल्के हाथों से साफ करें।
- दूध त्वचा की अशुद्धियों को खींच लेता है, जबकि हल्दी एंटीसेप्टिक गुणों से त्वचा को शांत और चमकदार बनाती है। यह एक नैचुरल क्लींजर की तरह काम करता है।
दूसरा कदम: कोमल एक्सफ़ोलिएशन स्क्रब नहीं, प्यार से करें साफ़, प्रदूषण से थकी त्वचा को नएपन की जरूरत होती है, लेकिन सख्त स्क्रब नुकसान पहुंचा सकते हैं।
नैचुरल स्क्रब
- एक चम्मच शहद में बारीक पिसे बादाम या ओट्स मिलाएँ।
- हल्के गोलाकार मूवमेंट में चेहरे पर मसाज करें।
- यह मिश्रण मृत कोशिकाओं को हटाकर त्वचा को नई ऊर्जा देता है। शहद नमी प्रदान करता है, ओट्स त्वचा को सुकून देते हैं, और बादाम गहराई से पोषण देते हैं।
तीसरा कदम: पोषण और सुरक्षा - त्वचा को दें नैचुरल ढाल। प्रदूषण से खोए पोषक तत्वों को वापस पाना जरूरी है।
- प्राकृतिक मास्क
- एक चम्मच चंदन पाउडर
- गुलाबजल
- कुछ बूंदें शहद
यह मास्क त्वचा को ठंडक देता है, नमी बनाए रखता है और थकी त्वचा को ताजगी लौटाता है। इसके बाद हल्का मॉइस्चराइज़र लगाएं, जिसमें ऐलोवेरा, ककड़ी एक्सट्रैक्ट या विट जर्म ऑयल हो। ये त्वचा की सतह पर एक सुरक्षात्मक परत बनाते हैं।
चौथा कदम: अंदर से पोषण - सुंदरता की असली जड़। त्वचा की सेहत का असली आधार आपके खानपान में है।रोज़ाना शामिल करें जैसे- पपीता, अनार, और बेरीज़ - ये एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होते हैं। पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं ताकि त्वचा हाइड्रेटेड रहे।
हमने प्रदूषण बनाया है, लेकिन प्रकृति ने हमें इसका समाधान भी दिया है। असली खूबसूरती किसी महंगे उत्पाद में नहीं, बल्कि रोज़ की ईमानदार देखभाल में छिपी है। साफ करें, पोषण दें और सुरक्षा करें - आपकी त्वचा धीरे-धीरे अपनी प्राकृतिक चमक फिर से पा लेगी।
-
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Mounika कौन थी? शादीशुदा प्रेमी Navy Staffer Chintada ने क्यों किए टुकड़े-टुकड़े? सिर जलाया तो बॉडी कहां छिपाई -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications