World Humanitarian Day: जानें विश्व मानवता दिवस का इतिहास, कब हुई थी इसकी शुरुआत और थीम

World Humanitarian Day: जानें विश्व मानवता दिवस का इतिहास, कब हुई थी इसकी शुरुआत और थीम

नई दिल्ली, 19 अगस्त: विश्व मानवता दिवस आज दुनियाभर में मनाया जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र की ओर से 19 अगस्त को विश्व मानवतावादी दिवस के रूप में चिह्नित किया गया है। ये दिन उन सभी लोगों के बलिदान के सम्मान में मनाया जाता है, जिन्होंने समाज और मानवता की सेवा की है। संयुक्त राष्ट्र को उम्मीद है कि यह उन सभी महान लोगों को याद रखने के लिए और मानव जाति की भावना को फिर से जीवंत रखने में अहम भूमिका निभाएगा। 21वीं सदी में इस दिन का महत्व काफी ज्यादा बढ़ जाता है क्योंकि इस भागदौड़ वाली जिंदगी में मानवता की भावना से लोगों से दूर होती जा रही है।

Recommended Video

    World Humanitarian Day 2021: जानिए विश्व मानवता दिवस का इतिहास? | वनइंडिया हिंदी
    World humanitarian day

    विश्व मानवता दिवस का इतिहास और कब से मनाया जाता है ये दिन

    विश्व मानवतावादी दिवस को इराक के महासचिव के विशेष प्रतिनिधि और समाज सेवक सर्जियो विएरा डी मेलो के निधन के प्रतीक के तौर पर देखा जाता है। साल 2003 में 19 अगस्त को बगदाद के संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय पर एक आतंकवादी बमबारी किया गया था। जिसमें 22 लोगों की मौत हो गई थी। इन 22 लोगों को मशहूर समाज सेवक सर्जियो विएरा डी मेलो भी शामिल थे।

    सर्जियो विएरा डी मेलो समाज की भलाई और मानवता के लिए कार्य करने के लिए जाने जाते थे। विश्व मानवता दिवस उन सभी लोगों को एक श्रद्धाजंलि देने के लिए मनााय जाता है। दिसंबर 2008 में संयुक्त राष्ट्र ने विश्व मानवता दिवस के रूप में मनाये जाने का फैसला लिया था।

    विश्व मानवता दिवस 2021 का थीम

    विश्व मानवता दिवस को मनाने के लिए संयुक्त राष्ट्र हर साल किसी न किसी थीम को चुनचा है। संयुक्त राष्ट्र किसी ऐसे कारण या संकट के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए एक विषय को चुनता है, जिसपर वर्तमान में लोगों को ध्यान देने की जरूरत है। साल 2021 का विश्व मानवता दिवस का थीम है- 'द ह्यूमन रेस' (TheHumanRace) इस थीम के साथ संयुक्त राष्ट्र का दुनियाभर की सबसे कमजोर आबादी का साथ देने और उनकी मदद करने की अपील करती है। इसके अलावा इस थीम के माध्यम से यूएन जलवायु कार्रवाई की वैश्विक चुनौतियों पर भी सबका ध्यान खींचना चाहती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+