Kamal Kaur Bhabhi 'इंस्टा क्वीन' कौन है? कार में मिली डेडबॉडी, Last पोस्ट किस ओर कर रहा इशारा?
Kamal Kaur Bhabhi Murder Case: लुधियाना की रहने वाली सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर (Ludhiana-Based Social Media Influencer) कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर का शव बठिंडा में उसकी ही कार में 11 जून की रात बरामद किया गया। सोशल मीडिया में 'इंस्टा क्वीन' के नाम से मशहूर है।
बताया जा रहा है कि कमल कौर का शव बठिंडा मेडिकल यूनिवर्सिटी (Bathinda Medical University) के पास पार्किंग में खड़ी कार में मिला। 30-35 साल की इस इंफ्लूएंसर की मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस इसे हत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। पुलिस को शक है कि हत्या करके कमल की ही कार में लाश को ठूंस कर आरोपी फरार हो गए।

रहस्यमयी मौत, कार से आई बदबू ने खोला राज
पार्किंग में खड़ी एक कार से तेज बदबू आने की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची। कार खोलने पर कमल कौर की लाश मिली। शुरुआती जांच में हत्या का शक जताया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, और पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने घटना की पुष्टि की और कहा कि परिवार को सूचना दे दी गई है।
आखिरी पोस्ट में जताया था शक?
कमल कौर ने दो दिन पहले इंस्टाग्राम पर अपनी आखिरी सेल्फी पोस्ट की थी, जिसमें कैप्शन था- 'कोई भावना नहीं, कोई प्यार नहीं, कोई F** नहीं, बस बचा है तो शक, शक, शक।' यह पोस्ट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, और लोग इसे कमल की मौत से जोड़कर देख रहे हैं। क्या यह किसी खतरे का इशारा था? पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है।
Who was Kamal Kaur Bhabhi: कौन थीं कमल कौर?
383K इंस्टाग्राम फॉलोअर्स और यूट्यूब पर सक्रिय कमल कौर अपनी रील्स और वीडियो के लिए जानी जाती थीं। उनके कुछ कंटेंट को अश्लील बताकर विवाद भी हुआ था। 'भाभी' के नाम से फेमस कमल सोशल मीडिया पर छाई रहती थीं।
पुलिस की जांच तेज, सच्चाई का इंतजार
मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू की जांच में जुटी है। कमल कौर की मौत ने उनके फैंस को सदमे में डाल दिया है, और सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर इस 'इंस्टा क्वीन' की जिंदगी का अंत इतना दर्दनाक कैसे हुआ?
पुलिस का बयान: हत्या की पुष्टि, शव फेंका गया
एसपी बठिंडा नरिंदर सिंह (SP Bathinda Narinder Singh) ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि कमल कौर की हत्या कहीं और की गई, और शव को उनकी ही कार में डालकर पार्किंग में फेंका गया। एसपी ने कहा कि मौत घटनास्थल पर नहीं हुई। हत्यारे ने शव को कार में लाकर यहां छोड़ा।
पुलिस के मुताबिक, कमल 9 जून को अपनी मां से यह कहकर निकली थीं कि वह एक प्रमोशनल इवेंट में जा रही हैं। इसके बाद उनका कोई अता-पता नहीं था, जब तक उनका शव नहीं मिला।
ये भी पढ़ें- Sonam Raghuwanshi: 11 मई को सिंदूर-11 जून को कबूला जुर्म! सोनम-राज में मास्टरमाइंड कौन? 8 दिन में होगा खुलासा












Click it and Unblock the Notifications