कौन है 'लखनऊ की मॉडल चाय वाली'? जिन्हें पुलिस ने मारा-पीटा और कपड़े खीेंचे, Video हुआ वायरल
Model Chai Wali Simran: नवाबों के शहर लखनऊ से एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। लखनऊ में मॉडल चाय वाली के नाम से मशहूर महिला के साथ पुलिस ने अभ्रदता की है। देर रात को मॉडल चाय वाली के स्टॉल पर पहुंचकर पुलिस ने उसे मारा-पीटा और उसके कपड़े पकड़कर खींचा। सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। मॉडल चाय वाली के साथ पुलिस के इस व्यवहार पर लोगों में काफी आक्रोश है और लोग नाराज़गी जता रहे हैं।
दरअसल, रविवार की रात 12 बजे की ये घटना है मॉडल चाय वाली की दुकान पर पुलिस पहुंची और देर रात तक दुकान खुला रखने पर फटकार लगाने लगी। मॉडल चाय वाली की फटकार लगाते-लगाते पुलिस कुछ ही देर में चाय वाली के कपड़े खींचकर उसे मारने पीटने लगी। इस पूरी घटना को दूर कार में बैठे शख्स ने कैप्चर कर लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है। आइए जानते हैं कौन है ये मॉडल चाय वाली?

कौन हैं लखनऊ की ये मॉडल चाय वाली?
लखनऊ में मॉडल चाय वाली के मशहूर इस महिला का नाम सिमरन गुप्ता है। सिमरन गुप्ता 2018 में मिस गोरखपुर का खिताफ जीत चुकी है। सिमरन के पिता राजेंद्र गुप्ता शारीरिक और मानसिक रूप से विकलांग हैं। पिता की बीमारी में कर्ज में डूबे परिवार की जिम्मेदारियां संभालने के लिए सिमरन ने मॉडलिंग शुरू की लेकिन कोविड में वो बेरोजगार हो गई। बाद में सिमरन ने संविदा पर नौकरी की लेकिन वहां पर सैलरी नहीं मिली तो सिमरन "ग्रेजुएट चायवाली" से प्रभावित होकर पहले गोरखपुर विश्वविद्यालय के हॉस्टल के सामने चाय का स्टॉल लगाया और उनका आइडिया चल पड़ा और उनके हाथ की बनाई चाय खूब बिकने लगी।
गोरखपुर के बाद लखनऊ में लगाई चाय की स्टॉल
गोरखपुर में आइडिया सफल होने के बाद सिमरन ने राजधानी लखनऊ में बिजनेस शुरू किया। लखनऊ के इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर मॉडल चाय वाली के नाम से सिमरन गुप्ता की चाय की स्टॉल है। जिसमें कई फ्लेवर की चाय बनाकर उसे स्टाइल से बेचने के कारण कुछ ही समय में सिमरन गुप्ता लखनऊ में भी मॉडल चाय वाली के नाम से मशहूर हो गईं।
सिमरन कितनी कर लेती है कमाई?
इंजीनियरिंग कॉलेज के पास ये चाय का स्टॉल है इसलिए कुछ ही दिन में सिमरन की चाय खूब फेमस हो गई। इनकी स्टॉल पर ज्यादातर यंग क्राउड नजर आता है। सिमरन गुप्ता को कुछ ही समय में इतनी लोकप्रियता मिल गई है कि अब उन्होंने अपनी दुकान भी खरीद ली है। वर्तमान समय में सिमरन गुप्ता स्टॉल और दुकानों दोनों चला रही हैं। मीडिया रिपार्ट के अनुसार सिमरन गुप्त का जब बिजनेस बूम पर था तब सिमरन एक महीने में चाय बेचकर लगभग 1 लाख रुपये कमा लेती थीं। इसके अलावा समिरन के इंस्टाग्राम पर 29.5 हजार फॉलोअर्स हैं। वीडियो से भी वो अच्छी कमाई कर लेती हैं।












Click it and Unblock the Notifications