Viral Video: 'देसी छोरा-छोरा' गाने पर मेरठ की महिला वकील ने लगाए जोरदार ठुमके, हिल गया सोशल मीडिया

Viral Video: सोशल मीडिया पर कभी-कभी ऐसी चीजें वायरल हो जाती हैं जिसे देखकर बरबस हंसी आ जाएगी। मेरठ के बार एसोसिएशन में एक महिला वकील ने काली रंग की साड़ी में जमकर नाच-गाना किया। देसी छोरा-छोरा गाने पर ऐसा जबरदस्त डांस किया कि सोशल मीडिया पर भी लोग वाह-वाही करने लगे। इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन आ रहे हैं और खूब मीम्स भी बन रहे हैं। आम तौर पर वकीलों को बहस करते, कानूनी मामलों पर बात करते देखा जाता है। हालांकि, इस वीडियो में महिला वकील का अलग ही रूप दिख रहा है।

महिला वकील का डांस देखकर वहां बार एसोसिएशन के पदाधिकारी भी हैरान रह गए। महिला ने खुले बालों में बिना चप्पल-जूते पहने जोरदार डांस किया। इस दौरान उनके एक्सप्रेशन भी देखने लायक थे। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर @jpsin1 नाम के अकाउंट से इसे शेयर किया गया है जिसे लाखों लोग अब तक देख चुके हैं।

Viral Video

Viral Video पर आ रहे जबरदस्त रिएक्शन

सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है और इस पर यूजर्स मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि इस नृत्य को भारत की कौन सी नृत्य में रखा जाएगा। वहीं एक और यूजर ने लिखा कि महिला डांस कर रही हैं और बार एसोसिएशन की अध्यक्ष भी महिला हैं, लेकिन बदनाम तो पुरुष ही होगा। डांस के दौरान वहां मौजूद दर्शक भी जमकर हूटिंग करते नजर आए।

यह भी पढ़ें: 'तेरे पुकार के इंतजार में आज भी नजरें रुकी हैं मेरी', धनश्री वर्मा को फिर फैंस ने किया ट्रोल, वीडियो वायरल

आम तौर पर बार एसोसिएशन में डांस नहीं होता है और अक्सर एसोसिएशन के सदस्य खास मुद्दों पर चर्चा करते हैं। कभी-कभी सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होते हैं, लेकिन ज्यादातर वह सोबर किस्म के होते हैं। महिला का ऐसा डांस करना कुछ लोगों को अजीब भी लग रहा है। एक यूजर ने लिखा भी कि यह बार एसोसिएशन की जगह पर बीयर एसोसिएशन लग रहा है। कुछ और यूजर्स ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। कुछ लोगों ने डांस की तारीफ की है, तो कुछ ने महिला की आलोचना की है।

यह भी पढ़ें: कौन हैं खुशी मुखर्जी जिन्होंने पार कर दी बेशर्मी की सारी हदें? वीडियो देख भड़के लोग और फिर जो हुआ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+