कौन हैं खुशी मुखर्जी जिन्होंने पार कर दी बेशर्मी की सारी हदें? वीडियो देख भड़के लोग और फिर जो हुआ
Khushi Mukherjee: सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद और कंगना शर्मा के बाद अब खुशी मुखर्जी का नाम भी इंटरनेट पर ट्रोलिंग का नया टारगेट बन गया है। उनकी बोल्ड ड्रेसिंग सेंस को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।
खुशी मुखर्जी के अजीबोगरीब कपड़े
मुंबई की सड़कों पर खुशी मुखर्जी का अजीबोगरीब कपड़ों में नजर आना लोगों को खटक रहा है, जिस पर आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक ने नाराजगी जताई है। खुशी मुखर्जी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गई हैं। दरअसल खुशी ने बोल्डनेस की सारी हदें पार कर दी हैं।

कौन हैं खुशी मुखर्जी?
खुशी मुखर्जी रियलिटी शोज 'स्प्लिट्सविला 10' और 'लव स्कूल 3' से चर्चाओं में आई थीं। इसके अलावा उन्होंने साउथ की फिल्मों जैसे 'अंजल थुरई', 'डोंगा प्रेमा' और 'हार्ट अटैक' में भी काम किया है। वह टीवी शो 'बालवीर रिटर्न्स' में ज्वाला परी और 'कहत हनुमान जय श्री राम' में भी नजर आई थीं। खुशी मुखर्जी ने ब्री ग्रेड फिल्मों में भी काम किया है।
वायरल वीडियो बना विवाद का कारण
-हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें खुशी मुखर्जी ट्रांसपेरेंट और बैकलेस ड्रेस में पब्लिक प्लेस पर स्पॉट हुई हैं। इस लुक को लेकर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। लोग उनके लेटेस्ट वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- एक तौलिया इससे बेहतर कवर कर सकता है।
-वहीं इस ट्रोलिंग पर खुशी मुखर्जी ने प्रतिक्रिया देते हुए खुद को बॉलीवुड की कुछ एक्ट्रेसेस से प्रेरित बताया है और अपने ड्रेसिंग को लेकर सफाई भी दी है। उन्होंने कहा कि वह किसी को नुकसान नहीं पहुंचा रहीं और ये उनका व्यक्तिगत चयन है।
खुशी मुखर्जी की कुल संपत्ति
-खुशी मुखर्जी का जन्म साल 1996 में कोलकाता में हुआ था। वह खुद को एक बंगाली ब्राह्मण परिवार से बताती हैं। उनकी उम्र 28 साल है और आज के समय में वह करीब 12 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन हैं।
-खुशी मुखर्जी का दावा है कि उन्होंने दो महीने में 10 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। दरअसल उन्होंने एक ऐप लॉन्च किया था, जहां लोग उनसे बात कर सकते थे। इस ऐप पर अश्लील कंटेंट नहीं था, लेकिन एक विदेशी यूजर ने ही उस पर करोड़ों खर्च कर दिए। खुशी ने बताया था कि एक विदेशी ने चार-पांच बार उस ऐप पर विजिट किया था और 1 करोड़ 13 लाख रुपये खर्च कर दिए थे।
'द सोसाइटी' शो में नजर आएंगी खुशी मुखर्जी
खुशी मुखर्जी जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार के शो 'द सोसाइटी' में नजर आएंगी, जहां उनका एक इमोशनल और स्ट्रॉन्ग किरदार दिखेगा। शो का प्रोमो पहले ही दर्शकों का ध्यान खींच चुका है।












Click it and Unblock the Notifications