'तेरे पुकार के इंतजार में आज भी नजरें रुकी हैं मेरी', धनश्री वर्मा को फिर फैंस ने किया ट्रोल, वीडियो वायरल
Dhanashree Verma Spotted At Airport: टीम इंडिया के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और डांसर-इंफ्लुएंसर धनश्री वर्मा की शादी कभी सोशल मीडिया की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में गिनी जाती थी। दिसंबर 2020 में दोनों ने सात फेरे लिए थे और सोशल मीडिया पर अक्सर एक-दूसरे के साथ मज़ेदार वीडियो और तस्वीरें शेयर करते थे। लेकिन वक्त के साथ यह रिश्ता कमजोर होता चला गया और आखिरकार 2024 के अंत में दोनों ने तलाक ले लिया।
धनश्री का वीडियो आया सामने (Dhanashree Verma Spotted At Airport)
अब खबरें हैं कि इस तलाक के बाद चहल ने धनश्री को 4.75 करोड़ रुपये की एलिमनी यानी गुजारा भत्ता दिया है। हाल ही में धनश्री को मुंबई एयरपोर्ट पर अकेले स्पॉट किया गया, जहां उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो के नीचे फैंस ने उन्हें जमकर ट्रोल किया। कुछ ने उन्हें 'लालची' कहा तो वहीं एक यूजर ने लिखा कि तेरे पुकार के इंतजार में आज भी नजरें रुकी हैं मेरी। शायद एक दिन फिर लौट आएं चहल के पास।

सुर्खियों में रही थी धनश्री और चहल की लव स्टोरी
धनश्री और चहल की लव स्टोरी एक खूबसूरत शुरुआत थी। लॉकडाउन के दौरान दोनों करीब आए और कुछ ही महीनों में सगाई कर ली। शादी के बाद दोनों ने एक-दूसरे का खूब साथ दिया, लेकिन वक्त के साथ उनके रिश्ते में दूरियां आने लगीं। धनश्री का डांसिंग करियर और चहल का क्रिकेट शेड्यूल अक्सर सुर्खियों में रहा, जिससे कयास लगाए गए कि दोनों के बीच तनाव है।
तलाक के बाद ट्रोल हो रही हैं धनश्री
हालांकि, तलाक के बाद दोनों ने इस मुद्दे पर सार्वजनिक रूप से कोई बयान नहीं दिया, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी गतिविधियां लगातार फैंस का ध्यान खींचती रहीं। अब एलिमनी की राशि सामने आने के बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं और भी तीखी हो गई हैं। लेकिन एक सच्चाई ये भी है कि हर रिश्ते के टूटने की अपनी एक निजी वजह होती है, जिसे केवल वही दो लोग समझ सकते हैं जो उस रिश्ते में होते हैं।












Click it and Unblock the Notifications