Viral Video: Blinkit का सबसे 'रॉयल' डिलीवरी बॉय! जब घोड़े पर राशन लेकर निकले राजस्थानी दादाजी, थम गई सड़कें
Blinkit Horse Delivery Rajasthan: राजस्थान की वीर धरा से शौर्य और साहस की कहानियां तो बहुत सुनी होंगी, लेकिन अब तकनीक और परंपरा का एक ऐसा "फ्यूजन" वायरल हो रहा है जिसे देख आप भी दाँतों तले उंगली दबा लेंगे। सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने तहलका मचा रखा है, जिसमें एक बुजुर्ग राजस्थानी ठाठ-बाट में घोड़े पर सवार होकर Blinkit की डिलीवरी करने निकले हैं।
जहां आजकल के छोरे बाइक और स्कूटी पर सामान पहुंचाते थक जाते हैं, वहीं ये 'डिलीवरी वाले दादाजी' घोड़े पर सवार होकर बिजली की रफ्तार से ऑर्डर पहुँचाने की तैयारी में हैं। लोग मजे लेते हुए कह रहे हैं "प्रधान, यहां जवानों को घोड़ी चढ़ना नसीब नहीं हो रहा और दादाजी घोड़े पर डिलीवरी के मजे ले रहे हैं!"

Viral Video Elderly Man on Horse: घोड़े पर सवार 'Blinkit वाले दादाजी' का शाही अंदाज
वायरल वीडियो में एक बुजुर्ग पारंपरिक राजस्थानी साफा और वेशभूषा पहने नजर आ रहे हैं, लेकिन सबका ध्यान उनकी पीठ पर टंगे Blinkit के पीले बैग ने खींचा। सड़क किनारे से गुजरते दादाजी को देखकर ऐसा लग रहा है मानो वो किसी घर का राशन पहुंचाने नहीं, बल्कि अपनी 'बुढ़ापे की दुल्हन' लेने जा रहे हों। उनके चेहरे का आत्मविश्वास और घोड़े की चाल बता रही है कि राजस्थान में डिलीवरी का अंदाज भी किसी महाराजा से कम नहीं होता।
ये भी पढे़ं: दोस्त हो तो ऐसा! शिखर धवन की दोनों शादियों में मौजूद रहे रोहित शर्मा, वायरल फोटो ने जीता फैंस का दिल
Rajasthan Blinkit Delivery Boy: पेट्रोल के बढ़ते दाम या डिजिटल इंडिया का नया चेहरा?
इंटरनेट पर लोग इस वीडियो को 'डिजिटल इंडिया' की असली तस्वीर बता रहे हैं। यूज़र्स का कहना है कि जब पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हों, तो घोड़े से बेहतर 'इको-फ्रेंडली' और सस्ता ट्रांसपोर्ट भला क्या होगा? ग्रामीण इलाकों की कच्ची सड़कों पर जहाँ बाइक जवाब दे जाती है, वहाँ घोड़ा आज भी शान की सवारी है। यह नजारा तकनीक और पुरानी संस्कृति का एक अनोखा संगम पेश कर रहा है जिसने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी है।
ये भी पढे़ं: Hapur Viral Wedding: 3 फुट के दूल्हे को मिली 2.7 फुट की दुल्हनिया, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ 'रॉयल' शादी
यूजर्स के मजेदार कमेंट्स: 'जवानों को नसीब नहीं, मजे बूढ़े ले रहे'
वीडियो वायरल होते ही कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। @Kapil_Jyani_ नाम के अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, "जब तक जवान बाइक की किश्तें भर रहे हैं, दादाजी ने घोड़े पर ही साम्राज्य खड़ा कर लिया!" वहीं दूसरे ने मजे लेते हुए कहा कि यहाँ लड़कों की शादी नहीं हो रही और दादाजी डिलीवरी के बहाने घोड़े की सवारी का आनंद ले रहे हैं। लोगों के लिए यह वीडियो मनोरंजन का तगड़ा डोज बन गया है।
ये भी पढे़ं: Maithili Thakur Viral Speech: विधानसभा में गरजीं मैथिली ठाकुर,लालू यादव को बताया धृतराष्ट्र,तेजस्वी 'दुर्योधन'
मेहनत की कोई उम्र नहीं होती, जज्बे को सलाम!
मजाक से हटकर देखें तो यह वीडियो एक गहरे संदेश की ओर भी इशारा करता है। उम्र के इस पड़ाव पर भी बुजुर्ग का काम के प्रति यह जज्बा काबिले तारीफ है। चाहे यह वीडियो किसी मजाक का हिस्सा हो या असल मजबूरी, लेकिन इसने यह साबित कर दिया कि मेहनत करने की कोई उम्र नहीं होती। ऊंटों और घोड़ों की इस धरती पर अब ई-कॉमर्स की पहुँच ने यह दिखा दिया है कि राजस्थान अब बदल रहा है, और वह भी अपने पुराने 'रॉयल' अंदाज में।












Click it and Unblock the Notifications