Karwa Chauth Memes: करवा चौथ के व्रत के साथ आई मौज-मस्ती को बहार, इस साल इंटरनेट पर छाए कौन से मीम्स?
Karwa Chauth Memes: 10 अक्टूबर 2025 का दिन देशभर में करवाचौथ के पावन अवसर के रूप में मनाया जा रहा है। यह दिन केवल पति की लंबी उम्र और परिवार की खुशहाली के लिए महिलाओं के व्रत का प्रतीक नहीं है, बल्कि सोशल मीडिया पर हर साल इसे लेकर मजेदार मीम्स की बाढ़ भी आती है। इस दिन शादीशुदा महिलाएं अपने पति के लिए पूरे दिन भूखी-प्यासे रहकर व्रत करती हैं, और इंटरनेट इस पवित्र उत्सव की हंसी-मजाक वाली झलकियों से भर जाता है।
इस बार भी ट्विटर, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर कई मीम्स वायरल हो रहे हैं। 'भूल भूलैया' की विद्या बालन वाली हालत से लेकर 'वेलकम बैक' मूवी के सीन तक, हर मीम करवाचौथ की हकीकत और उम्मीद का मजेदार मिश्रण दिखा रहा है। वहीं, 'महाभारत' के युद्ध सीन और नवाज की वेबसीरीज के किरदारों ने इसे और कॉमिक बना दिया है।

सिंगल लोगों की दर्द भरी फीलिंग्स भी इन मीम्स में जगह पाती हैं। कुछ मीम्स में वे छलनी से पानी पीते हुए या पति-पत्नी के झगड़े के मजेदार अंदाज में दिखाई देते हैं। यही वजह है कि करवाचौथ अब केवल व्रत का त्योहार नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर हंसी और मस्ती का महोत्सव भी बन गया है।
उम्मीद vs हकीकत
एक मीम में 'बागबान' फिल्म के सीन को लेकर दिखाया गया है कि सुबह की तैयारी और शाम को थकान ने महिलाओं का हाल कितना बदल दिया। वहीं, एक दूसरे मीम में 'भूल भूलैया' के किरदार की कॉमिक हालत को दिखाया गया है, जब व्रत पूरी करने के बाद पत्नी पति के हाथों परेशान नजर आती है।
#KarwaChauth celebration Peaked here in bollywood pic.twitter.com/bMNrIrctG6
— memes_hallabol (@memes_hallabol) October 20, 2024
सिंगल लोगों की दुनिया
करवाचौथ के दिन अकेले लोगों की फीलिंग्स भी कम नहीं होती। एक मीम में सिंगल लड़के छलनी से पानी पीते हुए अपने दर्द को जाहिर करते दिखाए गए हैं। वहीं, 'वेलकम बैक' मूवी के सीन से लिया गया मीम यह बताता है कि शादीशुदा होने के बाद ही सही मायनों में व्रत की समझ आती है।
मजेदार ट्विस्ट
इंटरनेट ने 'महाभारत' और 'नवाज' की वेबसीरीज के सीन को भी अपने अंदाज में ट्विस्ट दे दिया। सूर्यास्त का इंतजार करते कौरव और खुद को भगवान समझने वाले किरदार ने इस त्योहार की मस्ती को और बढ़ा दिया।












Click it and Unblock the Notifications