VIDEO: सेल्फी के बदले मिला जोरदार धक्का! जया बच्चन का खुलेआम चला हाथ! सीन देख सब रह गए भौचक्के
दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में एक कार्यक्रम के दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में राज्यसभा सांसद और दिग्गज अभिनेत्री जया बच्चन को सेल्फी लेने आए एक शख्स को धक्का देते हुए देखा जा सकता है।
बताया जा रहा है कि वह शख्स बिना अनुमति के उनके करीब पहुंच गया। इस बात को लेकर जया बच्चन ने नाराजगी जताते हुए युवक को जोरदार धक्का दे दिया। इस दौरान आसपास खड़े लोग कुछ देर के लिए भौचक्के रह गए।

बांग्ला भाषा के अपमान के विरोध में किया प्रदर्शन
दिल्ली में संसद भवन के बाहर मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस के सांसदों द्वारा बंगाल और बांग्ला भाषा के अपमान के विरोध में प्रदर्शन किया गया, जिसमें समाजवादी पार्टी की राज्यसभा सांसद और बंगाल से गहरा जुड़ाव रखने वाली जया बच्चन भी शामिल हुईं।
लंबे समय से मुंबई में रहने के बावजूद जया बच्चन का बंगाल प्रेम फिर झलक उठा। उन्होंने महुआ मोइत्रा और अन्य नेताओं के साथ हाथ में पोस्टर लेकर नारे लगाए, जिस पर लिखा था- 'राष्ट्रीय गान का अपमान देशद्रोह के समान।'
#WATCH | Delhi: Samajwadi Party MP Jaya Bachchan scolded a man and pushed him away, while he was trying to take a selfie with her. pic.twitter.com/UxIxwrXSM0
— ANI (@ANI) August 12, 2025
जया बच्चन को इससे पहले राज्यसभा में आया था गुस्सा
इससे पहले राज्यसभा में 'ऑपरेशन सिंदूर' पर बहस के दौरान जया बच्चन ने सरकार की नरेटिव को 'फिक्शन जैसा' करार दिया और नामकरण पर कटाक्ष करते हुए कहा कि, 'इतने लोग मारे गए, फिर भी ऑपरेशन 'सिंदूर' नाम क्यों रखा?' इस दौरान जया बच्चन ने अपने पास बैठीं प्रियंका चतुर्वेदी को उन्हें कंट्रोल न करने की हिदायत तक दे डाली थी। उन्होंने महाराष्ट्र से शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी से कहा कि मुझे कंट्रोल मत कीजिए।
सपा सांसद जया बच्चन ने उद्धव ठाकरे गुट की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी को बीच में टोका #OperationSindoor । #MonsoonSession2025 pic.twitter.com/so0JbOlnBK
— NDTV India (@ndtvindia) July 30, 2025
इससे पहले एक बार ओर जया बच्चन को गुस्से में देखा गया। दिवंगत अभिनेता मनोज कुमार के लिए आयोजित एक प्रार्थना सभा में जया बच्चन और बॉलीवुड जगत के कई अन्य सदस्य शामिल हुईं। इस दौरान जब वह कार्यक्रम स्थल पर खड़ी थीं और अन्य महिलाओं से बातचीत कर रही थीं, तभी हरे रंग की साड़ी पहने एक बुजुर्ग महिला ने उनके कंधे पर धीरे से हाथ रखा। यह एक दोस्ताना इशारा लग रहा था, लेकिन एक्ट्रेस को यह पसंद नहीं आया।
चौंकते हुए जया मुड़ीं, महिला का हाथ पकड़ा और उसे अचानक से एक तरफ कर दिया। फिर उनकी नजर एक आदमी पर पड़ी-संभवतः महिला का साथी-जो इस पल को अपने फोन पर रिकॉर्ड कर रहा था। स्पष्ट रूप से नाराज, जया ने जाने से पहले कुछ सख्त लहजे में कहा। यह फुटेज तुरंत वायरल हो गए और नेटिजन्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आईं।
एक्ट्रेस की इस प्रतिक्रिया ने एक बार फिर ऑनलाइन बहस छेड़ दी है। जहां कुछ यूजर्स ने जया बच्चन की आलोचना की। एक यूजर ने लिखा, 'लोग जानते हैं कि उनमें कोई शिष्टाचार नहीं है, फिर भी वे उनके साथ तस्वीरें चाहते हैं। उन्हें पूरी तरह से नजरअंदाज कर देना चाहिए, वह भूल गईं कि इतने सालों से वे जो शानदार ज़िंदगी जी रहे हैं, वह सिर्फ़ उनके फॉलोअर्स की वजह से है।' एक और कमेंट में लिखा था, 'उन्हें फिर से स्कूल जाना चाहिए और शिष्टाचार सीखना चाहिए।'












Click it and Unblock the Notifications