'सैयारा और धनखड़ का इस्तीफा देखने के बाद,' F-35B जेट के केरल से उड़ान भरते ही सोशल मीडिया पर आई Memes की बाढ़
केरल के तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर पांच हफ्ते से जमीन पर टिके ब्रिटिश रॉयल नेवी के F-35B स्टील्थ फाइटर जेट ने मंगलवार सुबह आखिरकार उड़ान भर ली। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई। यह फिफ्थ जनरेशन का हाईटेक फाइटर जेट 14 जून को ब्रिटेन से ऑस्ट्रेलिया जा रहा था, लेकिन रास्ते में हाइड्रोलिक सिस्टम में गड़बड़ी आ गई।
खराब मौसम और ईंधन की कमी के चलते पायलट को मजबूरन केरल के तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।

भारतीय वायु सेना ने मौके पर सहायता दी और विमान को सुरक्षित उतार लिया। तब से यह करीब 10 करोड़ पाउंड का जंगी विमान वहीं खड़ा था, और ब्रिटेन से एक्सपर्ट्स की टीम का इंतजार हो रहा था। रिपेयरिंग का काम पूरा होते ही यह सुपरजेट एक बार फिर आसमान में लौट आया है।
उड़ान भरते ही सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़
जेट के उड़ान भरते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर क्रिएटिविटी दिखाई। एक यूजर ने उड़ान की वीडियो क्लिप शेयर करते हुए लिखा, 'सैयारा देखने के बाद F-35।' वहीं एक अन्य ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे की खबरों की ओर संकेत करते हुए लिखा, 'भारत की राजनीतिक अस्थिरता देखने के बाद F-35 उड़ गया!'
F-35 after watching Saiyaara pic.twitter.com/SPVheikX6g
— Gabbar (@GabbbarSingh) July 22, 2025
एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, 'भारत में आराम करने के बाद F-35 को आखिरकार याद आ गया कि इसे उड़ना भी आता है।' एक अन्य यूजर ने नम आखों के इमोजी के साथ लिखा, 'चला गया चांद कहां, एक अन्य ने लिखा, 'बहुत याद आएगा।'
F-35 after seeing Political Instability (Resignation of Vice President of India- Jagdeep Dhankhar) in India pic.twitter.com/v3eO1Dqa72
— Sarcasm (@sarcastic_us) July 22, 2025
गौरतलब है कि F-35B, HMS प्रिंस ऑफ वेल्स कैरियर स्ट्राइक ग्रुप का हिस्सा है, जो इन दिनों हिंद-प्रशांत क्षेत्र में तैनात है। इसने हाल ही में भारतीय नौसेना के साथ संयुक्त अभ्यास भी किया था।
After chilling in India for ages, the F-35 finally remembered it’s supposed to fly! 🤣
— Sir BoiesX (@BoiesX45) July 22, 2025
pic.twitter.com/tVB18RbLGP
F-35B लाइटनिंग II की खूबियां क्या क्या हैं?
- स्टील्थ टेक्नोलॉजी: इसकी खास बनावट और मटीरियल की वजह से यह दुश्मन के रडार की पकड़ में नहीं आता।
- कम जगह से उड़ान और सीधी लैंडिंग (STOVL): यह जेट बहुत कम जगह से उड़ सकता है और बिना दौड़े सीधे नीचे उतर सकता है।
- एडवांस सेंसर और सिस्टम: इसमें ऐसे सिस्टम लगे हैं जो पायलट को चारों तरफ का पूरा नजारा दिखाते हैं और दुश्मन को जल्दी पहचानने में मदद करते हैं।
- सेंसर डेटा को मिलाकर क्लियर पिक्चर देना: इसके सभी सेंसर मिलकर पायलट को एकदम साफ जानकारी देते हैं, ताकि तुरंत सही फैसला लिया जा सके।
- सटीक हमला: यह जेट अपने टारगेट पर बहुत सटीक हमला कर सकता है और मिसाइल या बम को जेट के अंदर ही रखता है ताकि इसका स्टील्थ बना रहे।
- पावरफुल इंजन: इसमें ऐसा ताकतवर इंजन लगा है जो इसे सुपरसोनिक स्पीड (Mach 1.6) पर ले जा सकता है और कम जगह से उड़ान भरने की ताकत देता है।
- एयरक्राफ्ट कैरियर के लिए फिट: इसे खासतौर पर समुद्र में तैनात बड़े जहाजों (जैसे HMS Prince of Wales) से ऑपरेट करने के लिए डिजाइन किया गया है।
- दुनिया का सबसे महंगा जेट: एक जेट की कीमत करीब 100 मिलियन डॉलर यानी ₹800-1000 करोड़ होती है।












Click it and Unblock the Notifications