Holi Travel Update: यात्रा से पहले चेक करें ट्रेन का स्टेटस! 28 फरवरी से 11 मार्च तक कई ट्रेनें प्रभावित
Holi Travel Update: होली से पहले रेल यात्रियों को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। बालामऊ स्टेशन पर प्लेटफॉर्म निर्माण कार्य के कारण 14 पैसेंजर ट्रेनों को 11 मार्च तक रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा, कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का शेड्यूल भी बदला गया है।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस अवधि के दौरान लखनऊ, शाहजहांपुर, सीतापुर, कानपुर और आसपास के यात्रियों को परेशानी हो सकती है। उत्तर रेलवे के सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि बालामऊ स्टेशन पर प्लेटफार्मों के पुनर्निर्माण और विकास कार्यों के चलते ट्रेन संचालन बाधित रहेगा।

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
रेलवे के अनुसार, निम्नलिखित पैसेंजर ट्रेनें 28 फरवरी से 11 मार्च तक रद्द रहेंगी:
- लखनऊ-शाहजहांपुर पैसेंजर
- बालामऊ-लखनऊ पैसेंजर
- बालामऊ-शाहजहांपुर पैसेंजर
- सीतापुर सिटी-शाहजहांपुर पैसेंजर
- सीतापुर सिटी-कानपुर सेंट्रल पैसेंजर
- बालामऊ-सीतापुर जंक्शन पैसेंजर
- आला हजरत एक्सप्रेस चार घंटे देरी से चलेगी
उत्तर रेलवे के महरौली-डासना खंड में ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग सिस्टम के कमीशनिंग कार्य के कारण भी कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। इस ब्लॉक के चलते एक मार्च को बरेली से रवाना होने वाली आला हजरत एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से चलेगी।
रेलवे के अनुसार, 27 फरवरी से एक मार्च तक इस कार्य का प्रभाव रहेगा, जिसके चलते बरेली होकर गुजरने वाली कई अन्य ट्रेनें भी देरी से चलेंगी।
कोई चार घंटे तक लेट
निम्नलिखित ट्रेनों को रास्ते में नियंत्रित कर चलाया जाएगा:
- 27 फरवरी: डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (20503) - 90 मिनट देरी
- 28 फरवरी: दानापुर-आनंद विहार एक्सप्रेस (13257) - 240 मिनट देरी
- 28 फरवरी: मुजफ्फरपुर-आनंद विहार गरीबरथ (12211) - 60 मिनट देरी
- 28 फरवरी: मालदा टाउन एक्सप्रेस (13429) - 60 मिनट देरी
- 28 फरवरी: किशनगंज-अजमेर गरीब नवाज एक्सप्रेस (15715) - 30 मिनट देरी
री-शेड्यूल होकर चलेंगी ये ट्रेनें
- एक मार्च: बरेली-भुज आला हजरत एक्सप्रेस (14311) - 240 मिनट देरी
- एक मार्च: नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस (20504) - 120 मिनट देरी
- एक मार्च: अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस (12204) - 150 मिनट देरी
यात्री परेशान, रेलवे स्टेशन पर घंटों इंतजार
ट्रेन रद्द होने और देरी के कारण यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को फरक्का एक्सप्रेस समेत सात से आठ ट्रेनें निरस्त होने के कारण यात्रियों को घंटों तक स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, जनता एक्सप्रेस (15119), फरक्का एक्सप्रेस (14004), बरेली-मुरादाबाद-चंदौसी स्पेशल (64177) समेत कई अन्य ट्रेनें अपने निर्धारित समय से चार घंटे तक लेट रहीं।












Click it and Unblock the Notifications