Himachal Pradesh tourism: इस गर्मी करें हिमाचल की सैर, सफर की शुरुआत से पहले जानिए हर डिटेल
छुट्टियों में पहाड़ों और वादियों में जाना किसे पसंद नहीं होता। और, अब जब गर्मी की छुट्टियां शुरू होने वाली हैं, तो हम आपको लेकर चलते हैं हिमाचल प्रदेश के ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों और वादियों के बीच।
हिमाचल प्रदेश एक ऐसा राज्य है, जहां बड़ी संख्या में हिल स्टेशन हैं। तो, तैयार हो जाइए और अपने परिवार या दोस्तों के साथ सफर शुरू करने से पहले अपने काम की ये अहम जानकारी जरूर पढ़ लीजिए।

कैसे जाएं हिमाचल प्रदेश?
अगर आप अपना सफर ट्रेन से करना चाहते हैं, तो नई दिल्ली से आपको कालका तक के लिए ट्रेन मिल जाएगी। यहां आप टॉय ट्रेन का भी आनंद ले सकते हैं। इस ट्रेन के डब्बे छोटे-छोटे खिलौनों की तरह होते हैं, इसलिए इसे टॉय ट्रेन कहा जाता है। कालका से शिमला तक आप टॉय ट्रेन के जरिए पहुंच सकते हैं। आप पहले से ऑनलाइन टिकट भी बुक कर सकते हैं।
इसके अलावा अगर आप बस से अपनी यात्रा करना चाहते हैं, तो हिमाचल रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (HRTC) की बसों का विकल्प है, जिनकी ऑनलाइन बुकिंग भी हो सकती है। 12 से 13 घंटे के सफर के बाद आप हिमाचल प्रदेश पहुंच जाएंगे।
हिमाचल में कहां ठहरें?
यहां ठहरने के लिए बड़ी संख्या में होटल हैं। आप चाहें तो ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन भी अपनी बुकिंग कर सकते हैं। किसी तरह की समस्या से बचने के लिए ऑनलाइन बुकिंग बेहतर विकल्प है। होटल के कमरे आप अपने बजट के मुताबिक ले सकते हैं।
कहां कहां घूमें?
हिमाचल प्रदेश में घूमने के लिए शिमला, कुल्लू, मनानी, कसौली, नैनीताल सहित कई जगहें हैं। यहां पहाड़ों की खूबसूरती और वादियों के बीच से आती हवा आपका मन मोह लेगी। इसके अलावा यहां कई धार्मिक स्थल भी हैं, जो आपको एक अलौकिक शांति प्रदान करेंगे। इसके साथ ही पहाड़ों पर फोटोग्राफी, रॉक क्लाइंबिंग, रैपलिंग, ट्रैकिंग, रोपवे की सवारी जैसी एक्टिविटीज का भी आप आनंद उठा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications