Canada: MMA फाइटर बनने केरलम से कनाडा गए युवक को खा गया भालू, आखिर क्या कर रहा था जंगलों में?

Canada के नॉर्थ सस्केचेवान (Northern Saskatchewan) में एक अजीब लेकिन खतरनाक घटना सामने आई, जहां 27 साल के भारतीय मूल के ऋषिकेश कोलोथ की एक भालू (Black Bear) ने जान ले ली। ऋषिकेश एक ट्रेंड MMA फाइटर थे और कई सपनो को पूरा करने के लिए कनाडा गए थे।

केरल से कनाडा तक का सफर और MMA फाइटर बनने का सपना

ऋषिकेश कोलोथ का जन्म केरल में हुआ था। उनका सपना था कि वह एक प्रोफेशनल मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) फाइटर बनें और UFC (Ultimate Fighting Championship) तक पहुंचें। इसी सपने को पूरा करने के लिए वह तीन साल पहले कनाडा चले गए थे और अपने भाई अर्जुन कोलोथ के साथ ब्रिटिश कोलंबिया के पेंटिक्टन (Penticton, British Columbia) में रहते थे।

यूरेनियम साइट पर काम करते समय हुआ हमला

ऋषिकेश कनाडा में वैंकूवर स्थित UraniumX Discovery Corp की ज़ू बे (Zoo Bay) प्रॉपर्टी पर तकनीशियन के तौर पर काम कर रहे थे। इसी काम के दौरान एक काले भालू ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

America: Washington में बड़ा धमाका, 8 लोगों की दर्दनाक मौत, 22 लाख लीटर कैमिकल से भरा टेंक फटा- Video
America: Washington में बड़ा धमाका, 8 लोगों की दर्दनाक मौत, 22 लाख लीटर कैमिकल से भरा टेंक फटा- Video

10 साल से MMA की ट्रेनिंग ले रहा था ऋषिकेश

सीबीसी न्यूज (CBC News) को दिए इंटरव्यू में उनके भाई अर्जुन कोलोथ ने बताया कि ऋषिकेश ने 10 साल से ज्यादा समय तक MMA की ट्रेनिंग ली थी। उन्होंने कहा कि उनके भाई का सपना UFC में लड़ना था और इसके लिए वह कनाडा आए थे। अर्जुन ने भावुक होकर कहा, “सभी को उनसे बहुत उम्मीदें थीं।” उन्होंने आगे कहा, “ऐसा नहीं होना चाहिए था।” अर्जुन को उस दिन सुबह 4 बजे अधिकारियों ने दरवाजा खटखटाकर ऋषिकेश की मौत की सूचना दी।

कंपनी की प्रतिक्रिया और संवेदनाएं

UraniumX Discovery Corp ने इस घटना की पुष्टि की है। कंपनी ने बताया कि मृतक उनके प्रोजेक्ट पर ठेकेदार के रूप में काम कर रहे थे और उन्होंने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

हमलावर भालू को लोगों ने मारी गोली

घटना के बाद हमलावर काले भालू को मौके पर मौजूद एक नागरिक ने गोली मार दी। बाद में उसका शव पोस्टमार्टम के लिए सास्काटून (Saskatoon) स्थित Western College of Veterinary Medicine भेजा गया, ताकि आगे की जांच की जा सके।

Harami Nala Explained: 'हरामी नाला' भारत की सबसे खतरनाक पोस्ट! यहीं से घुसा था कसाब, कैसे पड़ा गाली पर नाम?
Harami Nala Explained: 'हरामी नाला' भारत की सबसे खतरनाक पोस्ट! यहीं से घुसा था कसाब, कैसे पड़ा गाली पर नाम?

विदेश में काम और सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल

यह घटना एक बार फिर विदेशों में काम कर रहे भारतीयों की सुरक्षा और जंगल क्षेत्रों में काम के जोखिम को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है। एक सपने के पीछे निकले युवक की दर्दनाक मौत ने पूरे समुदाय को झकझोर दिया है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+