पंजाब: भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी, बोले- जल संसाधन मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर

बैठक में शाहपुर कंडी बांध के निर्माण, कंडी नहर की लाइनिंग, राजस्थान फीडर, सरहिंद फीडर और लाहौर शाखा जैसे प्रमुख कार्यों की स्थिति की भी समीक्षा की गई।

जल संसाधन मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर

चल रहे कार्यों को समय पर पूरा करना और विकास कार्यों के लिए निर्धारित राशि का उचित उपयोग मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी कार्य में कोई चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। यह बात जल संसाधन मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने नव आवंटित विभाग के विकास कार्यों की स्थिति की समीक्षा करते हुए कही।

बैठक में शाहपुर कंडी बांध के निर्माण, कंडी नहर की लाइनिंग, राजस्थान फीडर, सरहिंद फीडर और लाहौर शाखा जैसे प्रमुख कार्यों की स्थिति की भी समीक्षा की गई। मीत हायर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन कार्यों को पूरा करने की समय सीमा को आगे न बढ़ाया जाए ताकि इन महत्वपूर्ण कार्यों का लाभ जल्द से जल्द जनता तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने विकास कार्यों के बजट उपयोग की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि विभाग यह भी सुनिश्चित करे कि कोई भी धनराशि अनुपयोगी न रह जाये।

यह भी पढ़ें- पंजाब: शहीद कांस्टेबल कुलदीप बाजवा के परिवार से मिले सीएम भगवंत मान, सौंपा 2 करोड़ का चेक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+