निकाय चुनावों में वाईएसआरसी की बड़ी जीत, कुप्पम के 24 में से 19 वार्डों पर जमाया कब्जा

अपनी जीत का सिलसिला जारी रखते हुए सत्तारूढ़ वाईएसआरसी ने 15 नवंबर को हुए नगर निगम चुनावों में टीडीपी को करारी शिकस्त दी।

हैदराबाद, 18 नवंबर। अपनी जीत का सिलसिला जारी रखते हुए सत्तारूढ़ वाईएसआरसी ने 15 नवंबर को हुए नगर निगम चुनावों में टीडीपी को करारी शिकस्त दी। वाईएसआरसी ने कुप्पम के 25 वार्डों में से 24 वार्डों में हुए चुनाव में से 19 वार्डों में जीत दर्ज कर साबित कर दिया कि वह अभी भी जनता के दिलों पर राज करती है।
54-डिवीजन नेल्लोर नगर निगम में तो टीडीपी अपना खाता तक नहीं खोल सकी।

jagan mohan reddy

वह केवल प्रकाशम जिले में दारसी नगरपालिका पर जीत दर्ज करने में कामयाब रही। कुप्पम जिसे मार्च 2020 में नगर पंचायत से ग्रेड 3 नगर पालिका में अपग्रेड करने के बाद यह पहला चुनाव था, वहां के टीडीपी को करारी हार का सामना करना पड़ा। बता दें कि कुप्पम को टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू का गढ़ माना जाता है।

यह भी पढ़ें: कोरोना महामारी के बीच क्यों बहुत खतरनाक है वायु प्रदूषण का बढ़ना? रिसर्च में हुआ खुलासा

जगन मोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआरसी ने 12 नगर पालिकाओं - अकिवेदु, जग्गैहपेट, कोंडापल्ली, दाचेपल्ली, गुरजाला, बुचिरेड्डीपालेम, दारसी, कुप्पम, बेथमचेरला, कमलापुरम, राजमपेटा और पेनुकोंडा में से कुप्पम, अकिवेदु, जग्गैहपेट, कोंडापल्ली, दाचेपल्ली, गुरजाला, बुचिरेड्डीपालेम, बेथमचेरला, कमलापुरम, राजमपेट और पेनुकोंडा नगर निगमों में जीत हासिल की। वहीं इस शानदार जीत के बाद वाईएसआरसी ने कहा कि पार्टी इसे जनमत संग्रह मानती है। हमारी पार्टी ने जनता के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं का विस्तार किया है, जिसका परिणाम पार्टी को जीत के रूप में मिला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+