यूपी में योगी सरकार व्यापक स्तर पर चलाएगी महिला जागरूक कार्यक्रम, घर-घर जाएंगी शक्ति दीदी

महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण के शुरू किया गया योगी सरकार का महिला दीदी प्रोजेक्ट अब गांव-गांव पहुंचेगा। महिला कांस्टेबल गांवों का भ्रमण कर चौपाल लगाएंगी। जिममें वे महिलाओं की शिकायतों को सुनेंगी और निस्तारण करेंगी। योगी सरकार की ये महिलाओं को उनके अधिकारों के लिए जागरूक करने की मुहिम है। जिसके तहत हर बुधवार 2 महिला पुलिसकर्मी (शक्ति दीदी) की टीम गांव-गांव जाकर महिलाओं पर केंद्रित योजनाओं के प्रति जागरूकता फैलाने का काम करेगी।

योगी सरकार का ये कार्यक्रम गावों के साथ शहरों में भी चलाया जाएगा। इस तहत शहरी क्षेत्रों में भी मोहल्लावार इसी प्रकार से कार्ययोजना बनाकर कार्रवाई संपन्न कराई जाएगी। सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि ग्राम, न्याय पंचायतों के साथ शहरी क्षेत्रों में भ्रमण के दौरान मुख्य रूप से 'शक्ति दीदी' द्वारा अन्य सरकारी विभागों के कर्मियों से समन्वय कर 3 प्रमुख बिंदुओं पर ग्राम और न्याय पंचायत की महिलाओं के साथ संवाद स्थापित किया जाएगा।

Yogi govt run women awareness

यूपी सरकार के इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान स्वावलंबन और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। जिसके तहत प्रत्येक बुधवार को दो महिला पुलिसकर्मियों (शक्ति दीदी) की टीम गांव और शहरों में महिलाओं को सरकार की महिला प्रधान योजनाओं के विषय में जानकारी देंगी।

कार्यक्रम के तहत पहला बिंदु महिला सुरक्षा पर जागरूकता का प्रसार करना होगा, दूसरा बिंदु विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना होगा। वहीं, तीसरा बिंदु महिला हिंसा से संबंधित तथा अन्य शिकायतों के निवारण के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबर व फोरम के संबंध में जानकारी देना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+