योगी सरकार का 'न्यू ईयर गिफ्ट', अब 5वें व छठे वेतनमान वाले कर्मचारियों को भी मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी

लखनऊ, 21 दिसंबर: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य के कर्मचारियों को खुश करने की एक और कोशिश की है। यूपी चुनाव से पहले योगी सरकार ने पांचवें और छठे वेतनमान वाले कर्मचारियों को नए साल का तोहफा दिया है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पांचवें और छठवें वेतनमान वाले कार्मिकों को एक जुलाई से बढ़ी हुई दर से मंहगाई भत्ता दिए जाने का आदेश जारी कर दिया है। यानी इस संशोधित दर से महंगाई भत्ते का नकद भुगतान एक दिसंबर 2021 से होगा। इसका मतलब है कि दिसंबर वाली सैलरी जब जनवरी में आएगी तो इन कर्मियों की सैलरी बढ़ी हुई होगी। राज्य के अपर मुख्य सचिव एस. राधा चौहान ने आदेश जारी कर यह जानकारी दी।

yogi govt increased da of fifth and sixth pay scale employees from 1st december

सरकार के इस फैसले का उन सभी कर्मचारियों को मिलेगा, जो अभी तक पांचवें और छठे केंद्रीय वेतन आयोग द्वारा संस्तुत राज्य सरकार की वेतन संरचना में कार्यरत हैं। यह लाभ जुलाई 2021 से जोड़कर दिसंबर से मिलना शुरू हो जाएगा। हालांकि, सरकार ने इसकी घोषणा पहले ही की थी, मगर इस संबंध में आदेश अब जारी किया गया है।

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, पांचवें वेतनमान के कर्मचारियों को वेतन में अब 368 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता मिलेगा। वहीं, छठे वेतनमान वाले कर्मचारियों को 198 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता मिलेगा। अभी तक छठे वेतनमान के कर्मचारियों को 189 फीसदी और पांचवें वेतनमान कर्मचारियों को 356 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता मिल रहा था।

बता दें, इससे कुछ दिन पहले ही योगी सरकार ने प्रदेश के सभी राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता यानी DA 28 फीसदी से बढ़ाकर 31 फीसदी कर​ दिया। इसका मतलब अब राज्य कर्मचारियों के भत्ते में तीन प्रतिशत की बढोतरी की गई है। यह महंगाई भत्ता जुलाई 2021 से देय होगा। गौरतलब है कि दीपावली पर कर्मचरी बोनस के साथ डीए बढ़ने की उम्मीद कर रहे थे लेकिन तब ऐसा नहीं हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+