योगी सरकार की अच्छी पहल, ग्रामीण मरीजों को मिलेगी राहत, गांवों में मिलेंगी सस्ती दवाएं, खुलेंगे केंद्र

सहकारिता विभाग किसानों को खाद-बीज उपलब्ध कराने के साथ ही अब ग्रामीणों के लिए सस्ती दवाएं भी बेचेगा। प्राथमिक सहकारी कृषि समितियों (PACS) पर जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे। प्रत्येक प्रखंड में तीन पैक्सों पर जन औषधि केंद्र खोलने की तैयारी की गयी है। पहले चरण में 415 जन औषधि केंद्र खोले जा रहे हैं।

सहकारिता विभाग के अपर आयुक्त समृद्धि श्रीकांत गोस्वामी के मुताबिक, अब पैक्सों को बहुउद्देशीय बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। जिसके तहत प्रमुख सचिव सहकारिता बीएल मीना ने राज्य में संचालित पैक्सों पर ग्रामीणों के जीवन से जुड़ी कई आवश्यक सेवाएं शुरू करने की योजना तैयार की है।

yogi-governments-good-initiative-rural-patients-will-get-relief

यह भी बताया गया कि इन योजनाओं में जन सुविधा केंद्र, पेट्रोल पंप, एलपीजी एजेंसी, भंडारण, कृषि उत्पादों का निर्यात और जन औषधि केंद्र खोलने का निर्णय लिया गया है। उन्‍होंने कहा कि पैक्सों से आवेदन लिये जा रहे हैं।

अपर आयुक्त गोस्वामी के अनुसार जन औषधि केंद्र के लिए प्राप्त आवेदनों में से प्रथम चरण में 415 पैक्सों का चयन किया गया है और चयनित सभी केंद्र इस साल के अंत तक खुल जायेंगे। जन औषधि केंद्र खुलने से गरीब ग्रामीणों को अपने घर के पास ही सस्ती दवाएं मिल सकेंगी। पैक्स जन औषधि केंद्र चलाने के लिए किसी के साथ एमओयू भी किया जा सकता है।

सहकारिता राज्य मंत्री जेपीएस राठौड़ ने कहा कि फिलहाल प्रत्येक प्रखंड में तीन पैक्सों पर जन औषधि केंद्र खोलने का लक्ष्य रखा गया है, बाद में इसकी संख्या और बढ़ायी जायेगी। केंद्र सरकार प्रत्येक जन औषधि केंद्र को केंद्र सरकार की ओर से दो लाख रुपये का अनुदान देगी। ग्रामीणों को सस्ती दवा उपलब्ध कराने की दिशा में यह एक बड़ा कदम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+