विदेश में फंसे यूपी के लोगों को वापस लाएगी योगी सरकार, जनता दर्शन में सीएम ने परिजनों को दिया आश्वासन

गोरखपुर दौरे के दूसरे दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजित जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनीं। इस जनता दर्शन में देवरिया और कुशीनगर की कुछ महिलाएं भी पहुंचीं थीं।

महिलाओं ने अपने परिवार के सदस्यों के थाईलैंड और ओमान समेत कई देशों में फंसे होने की जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने सीएम से अपने परिवार के सदस्यों की वतन वापसी की गुहार लगाई है। सीएम ने उन्हें आश्वासन दिया कि सभी की मदद की जायेगी। विदेश में फंसे सभी लोगों को वापस लाया जाएगा।

yogi-government-will-bring-back-the-people-of-up-trapped-abroad

सीएम ने सभी को आश्वस्त किया कि सभी की समस्याओं का समाधान करना उनकी प्रतिबद्धता है। उन्होंने कहा कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को दूतावास से संपर्क कर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

इस दौरान सीएम ने अधिकारियों को दो टूक निर्देश दिया कि संवेदनशील व्यवहार अपनाकर हर पीड़ित की मदद करें। किसी की जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों और कमजोरों को उजाड़ने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी दबंग, माफिया, अपराधी को किसी की जमीन पर कब्जा न करने दिया जाये।

आपराधिक मामलों में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। साथ ही उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। बच्चों के बीच बांटे गये चॉकलेट : मुख्यमंत्री के जनसंवाद कार्यक्रम में कई लोग इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आये। जहां सीएम ने उन्हें आश्वासन दिया कि इलाज के लिए सरकार पूरी मदद करेगी।

उन्होंने अपना आवेदन अधिकारियों को देते हुए निर्देश दिया कि इलाज से संबंधित स्टीमेट की प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी कर शासन में उपलब्ध करायी जाये। इस दौरान कुछ महिलाएं अपने बच्चों के साथ भी आ गईं। जहां सीएम ने उन्हें दुलार कर आशीर्वाद दिया। बच्चों से नाम पूछने के साथ ही स्कूल जाने के बारे में पूछा। साथ ही उन्हें अपने हाथों से चॉकलेट गिफ्ट कर खूब पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने हर घर तिरंगा अभियान की भी शुरुआत की। उन्होंने गोरखपुर स्थित अपने आवास पर तिरंगा फहराया और लोगों से इस अभियान में हिस्सा लेने को कहा। सीएम ने कहा कि राष्ट्र के गौरव और सम्मान के इस अभियान में लोगों को आगे आकर भाग लेना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+